Paytm FASTag: क्या किसी दूसरे बैंक में करा सकते हैं पोर्ट, यहां जानें सभी सवालों के जवाब
यदि आपके पास भी पेटीएम फास्टैग को लेकर कोई सवाल है तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको पेटीएम फास्टैग को डिएक्टिवेट से लेकर पोर्ट करने तक का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं...

विस्तार
पेटीएम पेमेंट्स बैंक के यूजर्स पिछले 15 दिनों से काफी परेशान नजर आ रहे हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि 31 जनवरी 2024 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा था कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बैन कर दिया गया है। आरबीआई के इस फैसले से सबसे ज्यादा परेशानी पेटीएम FASTag यूजर्स को हो रही है, क्योंकि लाखों लोग पेटीएम FASTag का इस्तेमाल करते हैं। यदि आपके पास भी पेटीएम फास्टैग को लेकर कोई सवाल है तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको पेटीएम फास्टैग को डिएक्टिवेट से लेकर पोर्ट करने तक का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं...
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेटीएम को FASTag के सबसे बड़े जारीकर्ता के रूप में जाना जाता है। करीब 2 करोड़ लोगों ने पेटीएम से फास्टैग खरीदा है। आरबीआई के मुताबिक जिन लोगों के Paytm FASTag में पैसे बचे हुए हैं वे 29 फरवरी के बाद भी उसे इस्तेमाल कर सकते हैं, हालांकि नया रिचार्ज नहीं करा पाएंगे। इसके अलावा अब पेटीएम FASTag पर कोई यूजर नया अकाउंट नहीं बना सकता है।
- अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए फास्टैग पेटीएम पोर्टल पर लॉगइन करें।
- इसके बाद मोबाइल नंबर, फास्टैग नंबर के साथ वेरिफिकेशन करें।
- अब जरूरी जानकारी भरें।
- अब पोर्टल के पेज के सबसे नीचे Help & Support के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Need Help With Non-Order Related Queries के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब फास्टैग प्रोफाइल अपडेट करने के लिए Queries को सेलेक्ट करें।
- यहां आपको Want to Close My Fastag के ऑप्शन पर क्लिक करके अपने अकाउंट को डिएक्टिवेट करना होगा।
- Good News: गूगल ने लॉन्च किया Android 15 डेवलपर प्रीव्यू, जानें इसके बारे में विस्तार से
- OpenAI के SORA ने बनाए वीडियोज जो लगते हैं असली, आप भी देखें
- Alert: हैकर्स के निशाने पर सभी आईफोन, फोन में घुसा ट्रोजन, कभी भी हो सकता है हैक
- Paytm Fastag: 2.4 करोड़ लोगों पर NHAI के इस फैसले का असर, जानिए कैसे निष्क्रिय करें अपना पेटीएम फास्टैग