Good News: गूगल ने लॉन्च किया Android 15 डेवलपर प्रीव्यू, जानें इसके बारे में विस्तार से

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 17 Feb 2024 02:37 PM IST
सार

Android 15 के साथ Privacy Sandbox मिलेगा जो कि गूगल का नया प्राइवेसी सिस्टम है। इसके अलावा एंड्रॉयड 15 के साथ हेल्थ कनेक्ट एप का भी सपोर्ट मिलेगा जो कि फिटनेस, न्यूट्रिशन आदि को सपोर्ट करेगा।

विज्ञापन
Android 15 Developer Preview 1 Released By Google details here
Android 15 Developer Preview - फोटो : Google

    विस्तार

    गूगल ने आखिरकार Android 15 का डेवलपर प्रीव्यू लॉन्च कर दिया है। Android 15 की लॉन्चिंग की खबर पहले से ही थी। गूगल ने कहा है कि Android 15 के साथ यूजर्स के फोन को पहले के मुकाबले बेहतर सिक्योरिटी और प्राइवेसी मिलेगी। इसके अलावा फ्लैगशिप फोन में एडवांस कैमरा फीचर, हेवी GPUs, बेहतर डिस्प्ले एक्सपेरियंस और AI का सपोर्ट मिलेगा। इसका फाइनल अपडेट इस साल के अंत तक रिलीज होगा।

    गूगल ने अपने एक ब्लॉग में कहा है कि Android 15 डेवलपर्स प्रीव्यू का पहला वर्जन रिलीज किया जा रहा है। इसके साथ यूजर्स को नया इंटरफेस मिलेगा। Android 15 के साथ कैमरा प्रीव्यू अधिक ब्राइटनेस के साथ दिखेगा। इस फीचर का इस्तेमाल किसी भी स्मार्टफोन में वर्चुअल MIDI 2.0 के साथ भी किया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Android 15 के साथ Privacy Sandbox मिलेगा जो कि गूगल का नया प्राइवेसी सिस्टम है। इसके अलावा एंड्रॉयड 15 के साथ हेल्थ कनेक्ट एप का भी सपोर्ट मिलेगा जो कि फिटनेस, न्यूट्रिशन आदि को सपोर्ट करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें