UPI Tips: बिना इंटरनेट भी कर सकते हैं पेमेंट, यह है तरीका, नोट कर लें
यूपीआई के साथ अच्छी बात यह है कि आपको खुदरा पैसे की जरूरत नहीं है। 1 रुपये से लेकर आप 1 लाख रुपये तक यूपीआई से पेमेंट कर सकते हैं, हालांकि इसके लिए इंटरनेट की जरूरत होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना इंटरनेट भी आप यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।

विस्तार
देश में आज सबसे बड़ा पेमेंट सिस्टम यूपीआई हो गया है। बड़े दुकान से लेकर सब्जी मंडी तक में यूपीआई पेमेंट का इस्तेमाल हो रहा है। यूपीआई पेमेंट अब दुनिया के कई देशों में भी इस्तेमाल हो रहा है। यूपीआई के साथ अच्छी बात यह है कि आपको खुदरा पैसे की जरूरत नहीं है। 1 रुपये से लेकर आप 1 लाख रुपये तक यूपीआई से पेमेंट कर सकते हैं, हालांकि इसके लिए इंटरनेट की जरूरत होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना इंटरनेट भी आप यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। आइए इसका तरीका जानते हैं...
बिना इंटरनेट कनेक्शन के UPI पेमेंट करने से पहले आपको अपना अकाउंट सेट करना होगा। इसके लिए आपको अपने फोन में*99#डायल करना होगा। इसके बाद आपको भाषा सेलेक्ट करके अपने बैंक संबंधी जानकारी जैसेनामऔरIFSCकोड के पहलेचारअक्षर देने होते हैं। इसके बाद आपको अपने बैंक में लिस्टेड नंबर पर बैंक की लिस्ट देखने मिलेगी। आप इस लिस्ट में सेपेमेंट वाले बैंकको सिलेक्ट करें और अपने डेबिट कार्ड के आखिरीछह अंकऔरएक्सपायरी डेटदर्ज करें। इसके बाद बिना इंटरनेट कनेक्शन के UPI पेमेंट की प्रोसेस कंप्लीट हो जाएगी।
- पेमेंट करने के लिए आपको अपने फोन में *99# करना है और इसके बाद 1 दबाना है।
- इसके बाद जिसे पैसे भेजने हैं उनकी यूपीआई आईडी/बैंक खाता संख्या/फोन नंबर दर्ज करें।
- अब जितने पैसे भेजने हैं, उतनी राशि और UPI पिन डालें।
- इतना करते ही आपकी पेमेंट सक्सेसफुल हो जाएगी।
- (याद रहे *99# सर्विस का यूज करने के लिए आपको 0.50 रुपये का चार्ज लगता है और इस सर्विस से आप 5 हजार रुपये तक का लेनदेन कर सकेंगे।)