अमर उजाला
Tue, 21 May 2024
एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर रोज औसतन लोगों के पास कम-से-कम 6 स्पैम कॉल आते हैं।
अधिकतर लोगों ने अपने फोन नंबर डू नॉट डिस्टर्ब ऑन किया हुआ है लेकिन उसके बाद भी अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स बंद नहीं हो रही हैं।
इससे निजात डिलाने के लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने DND एप पेश किया है लेकिन इसके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है।
इस एप की मदद से आप अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स और मैसेज को ब्लॉक कर सकते हैं।
ट्राई की ओर से कहा गया है कि DND एप की खामियों को सुधारने के लिए काफी काम किया गया है और नया एप पेश किया गया है।
यदि आपके पास एंड्रॉयड फोन है तो गूगल प्ले-स्टोर से TRAI DND 3.0 एप डाउनलोड करें। एप को इंस्टॉल करने के बाद ओटीपी के जरिए लॉगिन करें।
लॉगिन होने के बाद डीएनडी एप काम करना शुरू कर देगा। इसके बाद अनचाहे कॉल और मैसेज ब्लॉक हो जाएंगे। इससे आप किसी नंबर की शिकायत भी कर सकेंगे।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें