Tech Tips: स्लो स्मार्टफोन को सुपरफास्ट बनाने वाले पांच टिप्स, एंड्रॉयड यूजर्स को रट लेना चाहिए

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 28 Sep 2024 01:16 PM IST
सार

ऐसे में उनका फोन स्लो हो रहा है। आज हम आपको स्लो एंड्रॉयड स्मार्टफोन को फास्ट बनाने के लिए कुछ सरल और प्रभावी टिप्स देंगे जो आपके डिवाइस के परफॉर्मेंस को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
How to make slow smartphone fast here is the top 5 ways in hindi
SLOW SMARTPHONE - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आज स्मार्टफोन हर घर का एक जरूरी मेंबर हो गया है। हर हाथ में फोन है। देश में करीब 80 करोड़ से अधिक लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। जरूरत के अनुसार अब लोगों के फोन में ज्यादा एप्स इंस्टॉल हो रहे हैं। ऐसे में उनका फोन स्लो हो रहा है। आज हम आपको स्लो एंड्रॉयड स्मार्टफोन को फास्ट बनाने के लिए कुछ सरल और प्रभावी टिप्स देंगे जो आपके डिवाइस के परफॉर्मेंस को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं...

    फालतू एप्स को अनइंस्टॉल करें-

    उन एप्स को हटाएं जिन्हें आप कम या बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करते हैं। बहुत सारे अनावश्यक एप्स फोन की मेमोरी और प्रोसेसिंग पावर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे फोन धीमा हो जाता है।

    विज्ञापन

    कैशे डेटा को क्लियर करें-

    एप्स और ब्राउजरों का कैशे डेटा आपके फोन की स्टोरेज को भर सकता है और उसे धीमा कर सकता है। नियमित रूप से कैशे क्लियर करना जरूरी है। इसके लिए सेटिंग्स > स्टोरेज > कैश डेटा पर जाएं और उसे क्लियर करें।ो

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें