अमर उजाला
Sat, 28 September 2024
गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद कुछ पॉपुलर एप्स के जरिए हैकर्स लोगों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
नए ट्रोजन मैलवेयर का नाम Necro है जो कीस्ट्रोक्स लॉग करने, संवेदनशील जानकारी चुराने में माहिर है।
यह किसी एंड्रॉयड डिवाइस में मैलवेयर इंस्टॉल करने और रिमोट कमांड्स को तैयार करने में सक्षम है।
Spotify, WhatsApp और Minecraft जैसे गेम्स के मोडेड (संशोधित) एंड्रॉयड एप्लिकेशन पैकेज (APKs) में भी यह ट्रोजन मिला है।
Google Play एप्स और मोडेड APKs का इस्तेमाल Necro ट्रोजन फैलाने के लिए किया जा रहा है।
Necro परिवार के इस ट्रोजन का पहली बार पता 2019 में चला था, जब यह लोकप्रिय PDF मेकर एप CamScanner में पाया गया था।
Google Play पर इस एप के आधिकारिक वर्जन में यह ट्रोनज मिला था जिसके 100 मिलियन से अधिक डाउनलोड्स थे।
Google Play पर इस एप के आधिकारिक वर्जन में यह ट्रोनज मिला था जिसके 100 मिलियन से अधिक डाउनलोड्स थे।
पहला एप Wuta Camera है, जिसे 10 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है और दूसरा Max Browser है।
ऐसे में किसी एप को डाउनलोड करने से पहले उसके डेवलपर के बारे में जरूर चेक करें।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें