UPI Tips: Paytm, GPay और अन्य यूपीआई एप में बिना पिन डाले कैसे करें पेमेंट, जान लें तरीका
छोटी-छोटी पेमेंट के लिए बिन दर्ज करना कई बार परेशानी भरा हो जाता है। ऐसे में हम आपको बिना पिन के पेमेंट करने का तरीका बता रहे हैं, जो आपके ट्रांजेक्शन को बहुत आसान बना देगा।

विस्तार
ऑनलाइन बिल पेमेंट से लेकर चाय, फल और सब्जियां खरीदने तक हम ज्यादातर पैसे देने के लिए ऑनलाइन पेमेंट यानी यूपीआई की मदद लेते हैं। ऐसे में हर बार पेमेंट के लिए बिन डालने की जरूरत होती है। लेकिन छोटी-छोटी पेमेंट के लिए यह कई बार परेशानी भरा हो जाता है। ऐसे में हम आपको बिना पिन के पेमेंट करने का तरीका बता रहे हैं, जो आपके ट्रांजेक्शन को बहुत आसान बना देगा। चलिए जानते हैं।
छोटी-छोटी पेमेंट के लिए UPI लाइट बड़े काम की सुविधा है। यूपीआई लाइट एक ऑन-डिवाइस वॉलेट है जो यूजर्स को पिन की आवश्यकता के बिना एक निश्चित वैल्यू तक का इंस्टेंट पेमेंट करने की अनुमति देता है। इससे लेनदेन भी काफी फास्ट होता है। इसके कई फायदे हैं। उदाहरण के लिए, 18 रुपये के छोटे लेनदेन बैंक ट्रांजेक्शन में दिखाई नहीं देते हैं। दूसरा, इसमें यूजर्स को एक निश्चित राशि तक प्रत्येक लेनदेन के लिए पिन दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होती है। अब अधिकांश UPI एप्स UPI लाइट का सपोर्ट करते हैं।
यूपीआई टाइट में यूजर्स को एक बार में 200 रुपये तक के लेनदेन को बिना पिन के करने की सुविधा मिलती है। वहीं यूजर्स एक दिन में दो बार 2000 रुपये तक को यूपीआई लाइट वॉलेट में एड कर सकते हैं। यानी यूजर्स प्रति दिन 4,000 रुपये तक एड और खर्च कर सकते हैं। इसके अलावा, लेनदेन के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं है। केवाईसी की भी कोई आवश्यकता नहीं है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि एक बार एक्टिवेट होने के बाद, यूपीआई लाइट 200 रुपये या उससे कम के सभी लेनदेन को एक क्लिक में कर देता है।
- Moto G54 Vs iQoo Z7: कम कीमत में सबसे पावरफुल 5G फोन!
- फायदे की बात: इन वेबसाइट्स पर कौड़ियों के भाव बिकते हैं गैजेट्स, सिर्फ 20 हजार में मिल रहा आईफोन
- Upcoming Phone: अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये फ्लैगशिप फोन, लिस्ट में आईफोन 15 सीरीज भी शामिल
- Scam Alert: ठगी का नया तरीका बना सकता है कंगाल! सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लगाया लाखों का चूना