काम की बात: क्रोम ब्राउजर की स्लो स्पीड कर रही है परेशान तो यहां है समाधान, बदल दें सिर्फ एक सेटिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 07 Mar 2024 05:29 PM IST
सार

स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप और कंप्यूटर तक में लोग Chrome का यूज कर रहे हैं। आप में से भी कई लोग Chrome का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन कई बार क्रोम इतना स्लो हो जाता है कि दिक्कत हो जाती है। एक क्लिक में क्रोम के टैब भी बंद नहीं होते हैं।

विज्ञापन
How to make google chrome browser superfast with settings details here in hindi
How to make chrome fast - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    गूगल क्रोम का इस्तेमाल शायद ही कोई स्मार्टफोन या लैपटॉप यूजर होगा जो नहीं कर रहा होगा। गूगल क्रोम का इस्तेमाल दुनिया के अरबों लोग कर रहे हैं। Chrome आज सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ब्राउजर है। इसका बड़ा कारण एंड्रॉयड डिवाइस के साथ इसका डिफॉल्ट रूप से मिलना है।

    स्टॉक एंड्रॉयड वाले फोन में तो Chrome के अलावा कोई दूसरा ब्राउजर भी नहीं होता है। स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप और कंप्यूटर तक में लोग Chrome का यूज कर रहे हैं। आप में से भी कई लोग Chrome का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन कई बार क्रोम इतना स्लो हो जाता है कि दिक्कत हो जाती है। एक क्लिक में क्रोम के टैब भी बंद नहीं होते हैं।

    विज्ञापन

    डिफॉल्ट रूप से क्रोम ब्राउजर में 'Hardware acceleration' ऑफ रहता है, लेकिन इसे ऑन करके आप क्रोम ब्राउजर को फास्ट बना सकते हैं। आमतौर पर क्रोम ब्राउजर वेब पेज को रेंडर करने के लिए आपके सिस्टम के सीपीयू और सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करता है लेकिन 'Hardware acceleration' को ऑन करने के बाद ब्राउजर आपके सिस्टम के ग्राफिक्स कार्ड का इस्तेमाल करने लगता है जिसके बाद क्रोम की स्पीड बढ़ जाती है। यह फीचर किसी ऐसी साइट के लिए बेस्ट होता है जिस पर हेवी ग्राफिक्स वाले पेज होते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें