घर बैठे मोबाइल से चेक करें LPG सब्सिडी का पैसा मिल रहा है या नहीं?

रसोई गैस पर सब्सिडी वाली स्कीम के बारे में तो आप जानते ही होंगे। इस स्कीम के तहत सिलेंडर पर सब्सिडी वाला पैसा लोगों के अकाउंट में पहुंच जाता है, लेकिन दिक्कत तब होती है जब हमें पता ही नहीं चलता है कि अकाउंट में पैसा आ रहा है कि नहीं और आ रहा है तो कितना आ रहा है? चलिए आज हम आपको एक तरीका बताते है।www.mylpg.inजिसके जरिए आप घर बैठे मोबाइल से चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में कितनी और कब-कब एलपीजी गैस सब्सिडी आई है?
सब्सिडी स्टेटस चेक करने के लिए इन स्टेप को फॉलो करें

सब्सिडी स्टेटस चेक करने के लिए इन स्टेप को फॉलो करें:
सबसे पहलेwww.mylpg.inपर जाएं और आापको गैस कंपनियों के नाम मिलेंगे उनमें से अपने सर्विस प्रोवाइडर के नाम पर क्लिक करें। इसके बाद आपसे LPG आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। इसके बाद ओके करने पर आपको सब्सिडी की डिटेल मिल जाएगी।
इसमें आपको कब-कब और कितनी राशि सब्सिडी के रूप में आपके अकाउंट में डाली गई की जानकारी मिल जाएगी, वहीं अगर आपके अकाउंट में सब्सिडी का पैसा नहीं आ रहा है तो आप फीडबैक वाले बटन पर क्लिक करके शिकायत भी कर सकते हैं। अगर आप आपने अपना एलपीजी आईडी को अकाउंट से लिंक नहीं किया है तो आप डिस्ट्रीब्यूटर से मिलकर इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। साथ ही आप18002333555पर फ्री में कॉल कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।