Tech Tips: भूल गए हैं WiFi का पासवर्ड तो परेशान ना हों, ऐसे निकालें सेव वाई-फाई का पासवर्ड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 18 Oct 2024 05:12 PM IST
सार

हम पासवर्ड को याद नहीं रखते। कई बार हम वाई-फाई का पासवर्ड भूल जाते हैं और फिर परेशानी होने लगती है।आप भूल जाने के बाद भी आप आसानी से वाई-फाई के पासवर्ड का पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं...

How To know Saved Wi Fi Passwords In Laptop Know steps In Hindi
saved wifi password - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आजकल तमाम तरह के काम डिजिटल रूप में हो रहे हैं। आप में से कई लोग घर और ऑफिस में लैपटॉप का इस्तेमाल करते होंगे। बहुत कम ही ऐसा होता है कि ऑफिस या घर के वाई-फाई का पासवर्ड बदलता है, इसलिए हम पासवर्ड को याद नहीं रखते। कई बार हम वाई-फाई का पासवर्ड भूल जाते हैं और फिर परेशानी होने लगती है।आप भूल जाने के बाद भी आप आसानी से वाई-फाई के पासवर्ड का पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं...

    सबसे पहले Start Menu में जाएं और वहां से Control Panel खोलें।Network and Sharing Center पर जाएंControl Panel में Network and Sharing Center पर क्लिक करें।Wi-Fi नेटवर्क पर क्लिक करेंवर्तमान कनेक्टेड Wi-Fi नेटवर्क पर क्लिक करें (यह Active Connection के नाम से दिखाई देगा)।Wireless Properties खोलेंएक नया पॉप-अप विंडो खुलेगा। उसमें Wireless Properties पर क्लिक करें।Security टैब में जाएंWireless Properties विंडो में Security टैब को चुनें।Show characters को चेक करेंयहां आपको Network Security Key दिखाई देगा। इसके नीचे एक Show characters का चेकबॉक्स होगा।इस पर टिक करने से आपका Wi-Fi पासवर्ड दिखाई देगा।

    सबसे पहले Spotlight Search (Cmd + Space) से Keychain Access सर्च करके खोलें।Wi-Fi नेटवर्क खोजेंKeychain Access में बाएं साइडबार में System और फिर Passwords को चुनें।यहां पर उस Wi-Fi नेटवर्क का नाम सर्च करें जिसका पासवर्ड आपको चाहिए।पासवर्ड देखने के लिए अनुमति देंWi-Fi नेटवर्क के नाम पर डबल क्लिक करें और जो विंडो खुलेगी उसमें Show Password बॉक्स को चेक करें।अब, आपका macOS पासवर्ड मांगेगा। सही पासवर्ड डालने के बाद आपका Wi-Fi पासवर्ड दिखाई देगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें