Apple iPad mini 7 vs iPad mini 6: आपको कौन-सा खरीदना चाहिए और क्यों?
iPad Mini 6, जिसमें केवल 4GB RAM थी, की तुलना में iPad Mini 7 में दोगुनी मेमोरी है तो इस लिहाज से भी यह बेहतर है। iPad Mini 7 गेम्स में रे-ट्रेसिंग सपोर्ट भी लाता है, लेकिन फिलहाल बहुत कम मोबाइल गेम्स इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए इसे बड़ा बदलाव नहीं कहा जा सकता।

विस्तार
तीन साल के इंतजार के बाद, Apple ने आखिरकार अपनी नई पॉकेट साइज पावरहाउस डिवाइस iPad Mini 7 को पेश किया है, जबकि इसकी डिजाइन और बॉडी इसके पहले वाले वर्जन के समान ही है, लेकिन इस नए मिनी टैबलेट में अंदर कई बड़े सुधार किए गए हैं, जो इसे और भी एडवांस बनाते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि नया iPad Mini खरीदने लायक है या नहीं, तो यह रिपोर्ट आपके काम की है। आइए जानते हैं कि इन दोनों बेस्ट कौन है?
2021 में लॉन्च किया गया iPad Mini 6, A15 Bionic चिप से लैस है, जो iPhone 13 सीरीज को भी पावर देता है। यह चिप डेली यूज जैसे इंटरनेट ब्राउजिंग, फिल्में देखने या सामान्य टास्क के लिए काफी पावरफुल है, लेकिन प्रोडक्टिविटी के लिए यह सुपरफास्ट नहीं है।
हाल ही में लॉन्च हुआ iPad Mini 7, A17 Pro चिप के साथ आता है, जो पिछले साल iPhone 15 Pro में पेश की गई थी। Apple का दावा है कि नया iPad Mini CPU और GPU के मामले में क्रमशः 30% और 24% अधिक स्पीड प्रदान करता है, जिससे यह अपने पहले वाले मॉडल की तुलना में काफी तेज हो जाता है। अगर आप वीडियो या इमेज एडिटिंग जैसे काम को हैंडल करने के लिए एक पॉकेट-साइज टैबलेट चाहते हैं, तो iPad Mini 7 आपके लिए किफायती हो सकता है।
iPad Mini 6, जिसमें केवल 4GB RAM थी, की तुलना में iPad Mini 7 में दोगुनी मेमोरी है तो इस लिहाज से भी यह बेहतर है। iPad Mini 7 गेम्स में रे-ट्रेसिंग सपोर्ट भी लाता है, लेकिन फिलहाल बहुत कम मोबाइल गेम्स इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए इसे बड़ा बदलाव नहीं कहा जा सकता।
iPad Mini 6 में 16-कोर Neural Engine है, जबकि Apple का कहना है कि iPad Mini 7 में A17 Pro चिप डबल परफॉरमेंस देता है। यह Apple Intelligence को भी सपोर्ट करता है, तो यदि आप नए AI पावर्ड फीचर्स को आजमाने के लिए बेचैन हैं, तो iPad Mini 7 एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
Apple iPad mini 7 vs iPad mini 6: कैमरा

दोनों टैबलेट्स में 12MP का रियर और फ्रंट कैमरा है, लेकिन Apple का कहना है कि iPad Mini 7 में Smart HDR 4 फोटो के लिए सपोर्ट करता है, जबकि iPad Mini 6 में Smart HDR 3 का सपोर्ट था। इसके अलावा, नया टैबलेट "True Tone फ्लैश" को भी सपोर्ट करता है।
- Google Flights: महंगे फ्लाइट टिकट को कहें टाटा बाय, इस जुगाड़ से मिलेंगी सस्ती फ्लाइट
- Tech Tips: बहुत आसान है गूगल की हिस्ट्री डिलीट करना, यहां है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- ChatGPT App: ओपनएआई ने विंडोज सिस्टम के लिए लॉन्च किया नया एप, अब ChatGPT इस्तेमाल करना होगा आसान
- कमाल का है गूगल का यह एप, कम लोगों को ही है जानकारी