हैकर्स के निशाने पर Gmail: किसी भी वक्त हैक हो सकता है आपका जीमेल अकाउंट, जानें सुरक्षित रहने के तीन तरीके

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 19 Dec 2023 01:28 PM IST
सार

गूगल के Gmail अकाउंट पर हर रोज करीब 333 अरब ईमेल सेंट और रिसीव होते हैं। अमेरिका में जीमेल का मार्केट शेयर 53% है और यहां 1.8 अरब एक्टिव यूजर्स हैं। यूजर्स अधिक होने के कारण Gmail अक्सर हैकर्स के निशाने पर रहता है।

How to keep your gmail account safe here are the three steps
Gmail - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    यदि आप भी गूगल के जीमेल (Gmail) का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। Google ने हाल ही में अपने सभी Gmail यूजर्स के लिए नया टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन लॉन्च किया है जिसे लेकर गूगल का कहना है कि यह उन एक लाख से अधिक जीमेल यूजर्स के लिए है जो हैकर्स के निशाने पर हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक गूगल के Gmail अकाउंट पर हर रोज करीब 333 अरब ईमेल सेंट और रिसीव होते हैं। अमेरिका में जीमेल का मार्केट शेयर 53% है और यहां 1.8 अरब एक्टिव यूजर्स हैं। यूजर्स अधिक होने के कारण Gmail अक्सर हैकर्स के निशाने पर रहता है। एक गलती से आपका जीमेल हैक हो सकता है और पूरा एक्सेस हैकर्स के हाथ में जा सकता है, हालांकि आप कुछ सिक्योरिटी स्टेप्स फॉलो करके अपने जीमेल अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं। आइए जानते हैं...

    अपने जीमेल को सुरक्षित रखने का पहला तरीका यही है कि आप एक मजबूत पासवर्ड इस्तेमाल करें। मजबूत पासवर्ड के लिए वर्ड, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर का इस्तेमाल करें। पासवर्ड में कभी भी मोबाइल नंबर और अपने नाम का इस्तेमाल ना करें। एक मजबूत पासवर्ड का कैरेक्टर 15-20 होता है। पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करने से बचें।

    और पढ़ें...