काम की बात: किसी एक चैट को कैसे करें लॉक, सीक्रेट कोड का ऐसे करें इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 19 Dec 2023 11:41 AM IST
सार

यह सीक्रेट आपकी फेस आईडी, फिंगरप्रिंट या पिन हो सकता है। यह लॉक आपके एप लॉक से अलग होगा यानी अब आपके व्हाट्सएप एप के साथ डबल सिक्योरिटी मिलेगी। आइए सीक्रेट कोड से चैट को लॉक करने का तरीका बताते हैं...

विज्ञापन
How to lock WhatsApp chats and protect them using secret code Know in hindi
whatsapp chat lock - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp ने हाल ही में एक नया फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से WhatsApp यूजर्स अपने किसी एक चैट को भी सीक्रेट कोड की मदद से लॉक कर सकते हैं। यह सीक्रेट आपकी फेस आईडी, फिंगरप्रिंट या पिन हो सकता है। यह लॉक आपके एप लॉक से अलग होगा यानी अब आपके व्हाट्सएप एप के साथ डबल सिक्योरिटी मिलेगी। आइए सीक्रेट कोड से चैट को लॉक करने का तरीका बताते हैं...

    सीक्रेट कोड से एक चैट को कैसे करें लॉक?

    whatsapp chat lock
    whatsapp chat lock - फोटो : अमर उजाला
    • अपने व्हाट्सएप एप को ओपन करें।
    • अब उस चैट में जाएं जिसे लॉक करना चाहते हैं।
    • अब उस चैट पर लॉन्ग प्रेस (थोड़ी देर) दबाकर रखें।
    • अब तीन डॉट वाले मेन्यू पर क्लिक करें।
    • अब आपको ‘Lock chat’ का ऑप्शन दिखेगा।
    • इस पर क्लिक करें फिर Continue के बटन पर क्लिक करें।
    • अब आपसे पूछा जाएगा कि आप फेस आईडी, फिंगरप्रिंट या फिर पिन किससे अपने चैट को लॉक करना चाहते हैं।
    • इसके बाद आपका यह चैट लॉक हो जाएगा।
    • अब जब भी आप इस चैट में जाएंगे तो यह लॉक मिलेगा।
    • अब कोड का इस्तेमाल करें और चैट करें।
    • लॉक हुए चैट एक अलग विंडोज में दिखेंगे यानी ये चैट विंडो में नहीं दिखेंगे।
    • यदि आपने कोई चैट लॉक किया है तो हर बार चैट करने के लिए उस शख्स को नाम से सर्च करना होगा।

    इस सीक्रेट कोड का फायदा यह है कि यदि आपने किसी को अपना फोन दे भी दिया है तो भी कोई दिक्कत नहीं होगी। वह आपकी चैट को नहीं पढ़ पाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें