5G की बात: क्या आप भी खराब नेटवर्क से परेशान हैं? फोन की यह सेटिंग बदल दीजिए और आनंद लीजिए
हकीकत यह है कि शहर के लिए लोग कॉल ड्रॉप से परेशान हैं और गांव वाले कॉल और इंटरनेट दोनों की समस्या से जूझ रहे हैं। यदि आप भी नेटवर्क होने के बाद भी स्लो इंटरनेट से परेशान हैं तो यह खबर आपके काम की है। आज हम आपको एंड्रॉयड स्मार्टफोन में 5जी नेटवर्क की स्पीड बढ़ाने का तरीका बताएंगे।

विस्तार
देश में 5जी की लॉन्चिंग हो गई हैं। तमाम टेलीकॉम कंपनियों के दावे के मुताबिक देश के कोने-कोने में हाई स्पीड 5जी इंटरनेट पहुंच गया है लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि शहर के लिए लोग कॉल ड्रॉप से परेशान हैं और गांव वाले कॉल और इंटरनेट दोनों की समस्या से जूझ रहे हैं। यदि आप भी नेटवर्क होने के बाद भी स्लो इंटरनेट से परेशान हैं तो यह खबर आपके काम की है। आज हम आपको एंड्रॉयड स्मार्टफोन में 5जी नेटवर्क की स्पीड बढ़ाने का तरीका बताएंगे।
अगर आपका इंटरनेट स्लो चल रहा है तो सबसे पहले फोन की सेटिंग्स चेक करें। फोन की सेटिंग में नेटवर्क सेटिंग में जाएं और preferred type of network को 5G या Auto सेलेक्ट करें।
इसके अलावा नेटवर्क सेटिंग्स में Access Point Network (APN) की सेटिंग भी चेक करें, क्योंकि स्पीड के लिए सही APN का होना जरूरी है। एपीएन सेटिंग के मीनू में जाकर सेटिंग को डिफॉल्ट रूप से सेट करें।
- ऑनलाइन फ्रॉड से बचना है तो ना करें ये गलती, सरकार ने दिए सुझाव
- Fact Check: लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालने पर बैंक खाते से कट जाएंगे 350 रुपये, जानें सरकार ने क्या कहा?
- Music के साथ इंस्टाग्राम रील ऐसे करें डाउनलोड, नहीं है किसी दूसरे एप की जरूरत
- WhatsApp Update: बदल गया एप का इंटरफेस, अब चैट करना हुआ और भी आसान