अमर उजाला
Fri, 29 March 2024
किसी को भी अपना ओटीपी ना बताएं, क्योंकि साइबर चोर हर संभव OTP पाने की कोशिश करते हैं। इसकी मदद से वे ठगी करते हैं।
साइबर चोर लोगों से यूपीआई एप पर पैसे के लिए रिक्वेस्ट करते हैं और लोगों को बताते हैं कि उन्होंने पैसे भेजे हैं।
आपको सिर्फ पिन डालना है, उसके बाद आपके अकाउंट में पैसे आ जाएंगे। इससे बचें, क्योंकि पैसे लेने के लिए किसी तरह के पिन की जरूरत नहीं होती।
हकीकत यह है कि बैंक आपको कभी इस बात के लिए फोन नहीं करता है कि आपका खाता बंद हो जाएगा। इसके अलावा बैंक कभी भी आपकी निजी जानकारी फोन पर नहीं मांगता है।
इस तरह के लिंक से आप दूर ही रहें तो बेहतर है, क्योंकि आईफोन तो आपको मिलने से रहा, आपके बैंक अकाउंट में जो पैसे हैं, वो भी गायब हो जाएंगे।
बिजली का कनेक्शन काटने के लिए नाम पर खूब ठगी हो रही है। इस तरह के मैसेज और कॉल से बचकर रहें।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें