AI Overviews: एआई ओवरव्यू से हो गए हैं परेशान तो ऐसे करें बंद, पहले जैसे आएंगे रिजल्ट
कई यूजर्स इसे भ्रमित करने वाला, धीमा करने वाला या अनचाहा मानते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि गूगल सर्च रिजल्ट्स से AI Overview गायब हो जाए, तो आप नीचे दिए गए दो तरीकों में से किसी एक को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं...

विस्तार
गूगल अब सर्च रिजल्ट्स में AI Overview दिखाने लगा है, जो आपके क्वेरी का AI के जरिए एक शॉर्ट समरी देता है, हालांकि यह कई बार उपयोगी हो सकता है, लेकिन कई यूजर्स इसे भ्रमित करने वाला, धीमा करने वाला या अनचाहा मानते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि गूगल सर्च रिजल्ट्स से AI Overview गायब हो जाए, तो आप नीचे दिए गए दो तरीकों में से किसी एक को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं...
इस तरीके से आप हर बार Google Search में AI Overview के बिना रिजल्ट पाएंगे वह भी बिना किसी एक्सटेंशन के।
कैसे करें?
Google Chrome खोलें और ऊपर दाएं कोने में तीन डॉट्स पर क्लिक करें।Settings > Search engine > Manage search engines and site search पर जाएं।Site Search सेक्शन में जाएं और Add बटन पर क्लिक करें।जो विंडो खुलेगी उसमें: Name: कोई भी नाम दें जैसे “Google Clean”Shortcut: कुछ भी रख सकते हैं, जैसेURL: इसमें नीचे वाला URL पेस्ट करें:https://www.google.com/search?q=%s&udm=14Save पर क्लिक करें।अब उस नए सर्च इंजन के सामने तीन डॉट्स पर क्लिक करें और Make default चुनें।
अब क्या होगा?
जब भी आप सर्च बार में कुछ टाइप करेंगे और एंटर दबाएंगे, तो आपको एक AI Overview के बिना सर्च रिजल्ट मिलेगा।
तरीका 2:
गूगल को गाली देकर AI Overview हटाएं (Quick Trick)
अगर आप किसी और के फोन या लैपटॉप पर हैं और सेटिंग्स बदलना नहीं चाहते, तो एक मस्त ट्रिक है।
कैसे करें?
गूगल क्रोम या किसी ब्राउजर में जाएं।अपनी क्वेरी के पहले कोई एक्सप्लेटिव (गाली) डालें — जैसे “damn”, “bloody” आदि।जैसे: damn best smartphones under 20000एंटर दबाएं गूगल AI Overview नहीं दिखाएगा!ध्यान दें: यह एक अनऑफिशियल तरीका है और हर बार काम करे इसकी गारंटी नहीं है, लेकिन ज्यादातर मामलों में AI ओवरव्यू को ट्रिगर नहीं करता।
- DIGIPIN: क्या है डिजिपिन, आपके घर पर बिना भटके कैसे पहुंचेगा कुरियर वाला, विस्तार से जानें
- Vibe Coding: आखिर क्या है वाइब कोडिंग, चहुंओर क्यों हो रही है इसकी चर्चा, सबकुछ जानें
- Alert: एआई खा जाएगा नौकरी, इस पर करते हैं भरोसा तो आज ही बंद कर दें, यकीन ना हो तो ये सबूत देख लें
- Good News: एपल ने iPhone की रिपेयर का काम टाटा को सौंपा, भारत में साझेदारी और गहरी हुई