Good News: एपल ने iPhone की रिपेयर का काम टाटा को सौंपा, भारत में साझेदारी और गहरी हुई
भारत में एपल की बढ़ती उपस्थिति को देखते हुए यह निर्णय अहम माना जा रहा है। जहां पहले ताइवान की कंपनी विस्ट्रॉन (Wistron) की भारतीय इकाई ICT सर्विस मैनेजमेंट सॉल्यूशंस यह कार्य संभाल रही थी, अब वह जिम्मेदारी टाटा को दी जा रही है।

विस्तार
अमेरिका की टेक दिग्गज कंपनी एपल (Apple) ने भारत में अपने iPhone और MacBook की रिपयेर का काम टाटा ग्रुप (Tata Group) को सौंप दिया है। यह फैसला एपल और टाटा के बीच बढ़ती साझेदारी को दर्शाता है। मामले से जुड़े दो सूत्रों के अनुसार, टाटा अब कर्नाटक स्थित अपने iPhone असेंबली प्लांट से यह रिपेयर सर्विस देगा। भारत में एपल की बढ़ती उपस्थिति को देखते हुए यह निर्णय अहम माना जा रहा है। जहां पहले ताइवान की कंपनी विस्ट्रॉन (Wistron) की भारतीय इकाई ICT सर्विस मैनेजमेंट सॉल्यूशंस यह कार्य संभाल रही थी, अब वह जिम्मेदारी टाटा को दी जा रही है।
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है। काउंटरप्वाइंट रिसर्च के अनुसार, 2023 में भारत में लगभग 1.1 करोड़ iPhone बिके, जिससे एपल की बाजार हिस्सेदारी 7% हो गई, जो कि 2020 में केवल 1% थी। एपल के अधिकृत सर्विस सेंटर सामान्य मरम्मत सेवाएं देते हैं, लेकिन अब जटिल समस्याओं के समाधान के लिए फोन और लैपटॉप टाटा की सुविधा पर भेजे जाएंगे। इससे ग्राहकों को बेहतर और तेज सेवा मिलने की उम्मीद है।
एपल पहले ही टाटा के साथ तीन प्लांट्स में iPhone असेंबल करवा रहा है, जो भारत और विदेशी बाजारों के लिए उत्पाद तैयार करते हैं। इन प्लांट्स में से एक में कुछ iPhone के पुर्जे भी बनाए जाते हैं। अब यह मरम्मत सुविधा भी भारत में ही देने का निर्णय, एपल के चीन से बाहर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है।
- सिर्फ कॉलिंग चाहिए तो कराएं ये रिचार्ज, 84 दिनों की वैधता भी मिलेगी
- Smartphone Ban: स्कूल ने स्मार्टफोन पर लगाया बैन, एक रात में बच्चे के व्हाट्सएप पर आए 9,000 मैसेज
- Starlink: भारत में जल्द लॉन्च होगा स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की पुष्टि
- WWDC 2025: AirPods को मिल सकते हैं स्लीप ट्रैकिंग और कैमरा कंट्रोल जैसे फीचर्स