काम की बात: देसी एप Koo पर आप भी येलो टिक के साथ हो सकते हैं वेरिफाई, यह है तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 29 Jul 2021 03:26 PM IST
सार

कू के प्रतिद्वंदी एप ट्विटर पर ब्लू टिक मिलता है। आम में से कई लोग कू का इस्तेमाल कर रहे होंगे जिनमें से अधिकतर लोग येलो टिक के साथ वेरिफाई होना चाहते होंगे। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको कू एप पर येल्लो टिक के साथ वेरिफाई होने का तरीका और शर्तें बताएंगे।

विज्ञापन
how to get yellow tick on koo Know step by step process in Hindi
koo yellow tick - फोटो : amarujala

    विस्तार

    देसी माइक्रो प्लेटफॉर्म Koo ने सार्वजनिक डोमेन में "द येलो टिक" प्रोसेस शुरू कर दिया है। इसके लिए एमिनेंस मानदंड भी साझा किया है। कू ने येलो टिक वेरिफिकेशन को एमिनेंस नाम दिया है। आमतौर पर सोशल मीडिया पर कोई यूजर्स की प्रोफाइल आधिकारिक है या नहीं, इसके लिए ब्लू टिक, येलो टिक का इस्तेमाल होता है। बता दें कि कू के प्रतिद्वंदी एप ट्विटर पर ब्लू टिक मिलता है। आम में से कई लोग कू का इस्तेमाल कर रहे होंगे जिनमें से अधिकतर लोग येलो टिक के साथ वेरिफाई होना चाहते होंगे। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको कू एप पर येल्लो टिक के साथ वेरिफाई होने का तरीका और शर्तें बताएंगे।

    Koo येलो टिक के लिए आवेदन कैसे करें?

    Koo ने अपने एक बयान में कहा है कि वह येलो टिक के लिए अपने सभी यूजर्स का स्वागत करता है। कंपनी ने कहा है कि वह हर साल मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर में वेरिफिकेशन क्राइटेरिया की जांच करता है। कंपनी का दावा है कि अभी तक जितने यूजर्स ने येलो टिक के लिए अप्लाई किया है, उनमें से एक फीसदी का वेरिफिकेशन हो गया है।

    विज्ञापन

    कू पर येलो टिक वेरिफिकेशन के लिए दो विकल्प हैं। पहला यह कि आप एप के जरिए ही अप्लाई कर सकते हैं। दूसरा यह कि आप minence.verification@kooapp.com पर ईृ-मेल करके वेरिफिकेशन करवा सकते हैं। अप्लाई करने के 10 दिनों के भीतर आपको एक रिप्लाई मिलेगा, हालांकि कुछ मामलों में देरी भी हो सकती है। इसकी शर्तों को आप https://www.kooapp.com/eminence पर जाकर पढ़ सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एमिनेंस की शुरुात पर कू के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अप्रमेया राधाकृष्ण ने कहा, हमने भारत की स्थानीय वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुए यह प्रक्रिया तैयार की है और एक उपयोगकर्ता आधार बनाए रखने के लिए पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो सत्यापित है और ऑनलाइन बातचीत करते समय जिम्मेदारी से काम करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें