जरूरी बात: यूपीआई पेमेंट को भी ले सकते हैं वापस, गलती होने पर बहुत काम आएगी यह ट्रिक
कई बार हम गलती से किसी को अधिक पेमेंट कर देते हैं और कई बार पैसे किसी और को भेजना होता है और हम भेज किसी और को देते हैं। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है तो यह खबर आपके काम की है। इस रिपोर्ट में हम आपको भेजे हुए यूपीआई पेमेंट को वापस पाने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं....

विस्तार
यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई आज देश का सबसे बड़ा पेमेंट सिस्टम हो गया है। यूपीआई ने एक झटके में एनएफसी पेमेंट सिस्टम को खत्म कर दिया है। यूपीआई पेमेंट का इस्तेमाल चाय की दुकान से लेकर फ्लाइट टिकट बुक करने तक में हो रहा है। यूपीआई के साथ एक दिक्कत है कि एक गलती से कम या ज्यादा हो जाता है।
कई बार हम गलती से किसी को अधिक पेमेंट कर देते हैं और कई बार पैसे किसी और को भेजना होता है और हम भेज किसी और को देते हैं। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है तो यह खबर आपके काम की है। इस रिपोर्ट में हम आपको भेजे हुए यूपीआई पेमेंट को वापस पाने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं....
यदि आपके साथ भी कभी ऐसा होता है कि पैसे गलत अकाउंट में ट्रांसफर हो जाते हैं तो यह रिपोर्ट आपको बहुत ही काम आने वाली है। आप नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की वेबसाइट पर जाकर कंप्लेन कर सकते हैं उसके बाद आपको पैसे वापस मिल जाएंगे।
- सहूलियत: अब सरकारी एप्स को पहचानने में नहीं होगी दिक्कत, गूगल करेगा स्पेशल लेबलिंग
- Alert: इस लोन एप से रहें दूर, हो सकते हैं फ्रॉड के शिकार, सरकार ने दी चेतावनी
- cVIGIL: तीसरे चरण की वोटिंग आज, इस एप से करें किसी भी तरह की धांधली की शिकायत
- Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण के वोटिंग आज, गूगल ने बनाया डूडल