सहूलियत: अब सरकारी एप्स को पहचानने में नहीं होगी दिक्कत, गूगल करेगा स्पेशल लेबलिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 07 May 2024 12:56 PM IST
सार

सभी सरकारी एप्स के साथ एक सरकारी बैगेज होगा। इस बैगेज पर टैप करने पर “Play verified this app is affiliated with a government entity” यानी प्ले पुष्टि करता है कि यह एप सरकार से संबंधित है।

विज्ञापन
Google will label government apps now so you dont get scammed
Google Play Store - फोटो : Freepik

    विस्तार

    सुपरफास्ट इंटरनेट और डीपफेक के इस दौर में किसी भी चीज को पहचानना बहुत ही मुश्किल काम है। मोबाइल एप से लेकर लोगों की फर्जी प्रोफाइल तक हर चीज फर्जी बनाई जा रही है। एप स्टोर पर फर्जी एप्स की भरमार है। इससे बचने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। अब सरकारी एप्स पर स्पेशल लेबलिंग होगी जिससे उनकी पहचान होगी।

    इसके लिए सरकार और गूगल के बीच एक साझेदारी हुई है जिसके तहत गूगल ने एक नया फीचर पेश किया है। इस फीचर की मदद से यह पहचान करने में आसानी होगी कि कोई एप सरकारी है या नहीं। गूगल सरकारी एप्स पर एक लेबल लगाएगा और इसके अलावा डिस्क्रिप्शन भी डीटेल में होगा।

    विज्ञापन

    नए अपडेट के बाद सभी सरकारी एप्स के साथ एक सरकारी बैगेज होगा। इस बैगेज पर टैप करने पर “Play verified this app is affiliated with a government entity” यानी प्ले पुष्टि करता है कि यह एप सरकार से संबंधित है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें