काम की बात: WhatsApp पर ऐसे डाउनलोड करें वैक्सीन सर्टिफिकेट, बहुत ही आसान है तरीका
अभी तक कोविन पोर्टल से कोविड-19 का सर्टिफिकेट डाउनलोड होता था लेकिन अब आप व्हाट्सएप पर भी आसानी से वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। इसका तरीका भी बेहद आसान है।

विस्तार
पूरे देश में पिछले कई महीने से कोरोना की वैक्सीन लग रही है और लोगों को वैक्सीन का सर्टिफिकेट भी मिल रहा है। अभी तक कोविन पोर्टल से कोविड-19 का सर्टिफिकेट डाउनलोड होता था लेकिन अब आप व्हाट्सएप पर भी आसानी से वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। इसका तरीका भी बेहद आसान है। व्हाट्सएप के जरिए कोरोना वैक्सीन का सर्टिफिकेट MyGov Corona Helpdesk चैटबॉट के जरिए दिया जा रहा है। आइए सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का तरीका जानते हैं....
WhatsApp पर कैसे वैक्सीन सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले अपने मोबाइल में +91-9013151515 को सेव करें।
- इसके बाद व्हाट्सएप ओपन करें।
- इस नंबर पर ‘COVID Certificate' या ‘Download Certificate' लिखकर भेजें।
- अब आपके नंबर पर 6 अंकों का एक OTP आएगा।
- अब ओटीपी को चैट में भेजें।
- अब उस मोबाइल नंबर से कोविन पोर्टल पर रजिस्टर्ड सभी मेंबर की लिस्ट दिखेगी।
- अब जिसका सर्टिफिकेट डाउनलोड करना है, उसका सीरियल नंबर टाइप करके भेजें
- मैसेज भेजते ही आपके पास PDF फॉर्मेट में वैक्सीन सर्टिफिकेट मिल जाएगा।
Simply type 'Covid Certificate' and enter OTP to get your certificate. https://t.co/TuOChc4yW4 #IndiaFightsCorona pic.twitter.com/8PZjotM796 — MyGovIndia (@mygovindia) August 8, 2021
व्हाट्सएप के अलावा आप कोविन पोर्टल से भी सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। कोविन पोर्टल पर भी आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन करना होगा। उसके बाद सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकेगा। बता दें कि इसी व्हाट्सएप चैटबॉट का इस्तेमाल सरकार पिछले साल से कोरोना का अपडेट देने और कोरोना से जुड़े लोगों के सवालोंं के जवाब देने के लिए कर रही है।
- WhatsApp: क्या आपको भी कोई किसी भी ग्रुप में कर देता है एड, ऐसे करें सेटिंग, कोई कुछ नहीं कर पाएगा
- How to Schedule mail: मोबाइल एप और डेस्कटॉप पर ईमेल कैसे शेड्यूल करें, जानें पूरी प्रोसेस
- काम की बात: देसी एप Koo पर आप भी येलो टिक के साथ हो सकते हैं वेरिफाई, यह है तरीका
- टिप्स एंड ट्रिक्स: फोन की स्टोरेज से नहीं होगी कभी समस्या, नोट कर लें ये काम की बातें