काम की बात: WhatsApp पर ऐसे डाउनलोड करें वैक्सीन सर्टिफिकेट, बहुत ही आसान है तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 09 Aug 2021 04:59 PM IST
सार

अभी तक कोविन पोर्टल से कोविड-19 का सर्टिफिकेट डाउनलोड होता था लेकिन अब आप व्हाट्सएप पर भी आसानी से वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। इसका तरीका भी बेहद आसान है।

विज्ञापन
How to Get COVID 19 Vaccination Certificate Through WhatsApp
व्हाट्सएप पर वैक्सीन सर्टिफिकेट - फोटो : twitter.com/mygovindia

    विस्तार

    पूरे देश में पिछले कई महीने से कोरोना की वैक्सीन लग रही है और लोगों को वैक्सीन का सर्टिफिकेट भी मिल रहा है। अभी तक कोविन पोर्टल से कोविड-19 का सर्टिफिकेट डाउनलोड होता था लेकिन अब आप व्हाट्सएप पर भी आसानी से वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। इसका तरीका भी बेहद आसान है। व्हाट्सएप के जरिए कोरोना वैक्सीन का सर्टिफिकेट MyGov Corona Helpdesk चैटबॉट के जरिए दिया जा रहा है। आइए सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का तरीका जानते हैं....

    WhatsApp पर कैसे वैक्सीन सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें

    • सबसे पहले अपने मोबाइल में +91-9013151515 को सेव करें।
    • इसके बाद व्हाट्सएप ओपन करें।
    • इस नंबर पर ‘COVID Certificate' या ‘Download Certificate' लिखकर भेजें।
    • अब आपके नंबर पर 6 अंकों का एक OTP आएगा।
    • अब ओटीपी को चैट में भेजें।
    • अब उस मोबाइल नंबर से कोविन पोर्टल पर रजिस्टर्ड सभी मेंबर की लिस्ट दिखेगी।
    • अब जिसका सर्टिफिकेट डाउनलोड करना है, उसका सीरियल नंबर टाइप करके भेजें
    • मैसेज भेजते ही आपके पास PDF फॉर्मेट में वैक्सीन सर्टिफिकेट मिल जाएगा।

    Simply type 'Covid Certificate' and enter OTP to get your certificate. https://t.co/TuOChc4yW4 #IndiaFightsCorona pic.twitter.com/8PZjotM796 — MyGovIndia (@mygovindia) August 8, 2021

    विज्ञापन

    व्हाट्सएप के अलावा आप कोविन पोर्टल से भी सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। कोविन पोर्टल पर भी आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन करना होगा। उसके बाद सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकेगा। बता दें कि इसी व्हाट्सएप चैटबॉट का इस्तेमाल सरकार पिछले साल से कोरोना का अपडेट देने और कोरोना से जुड़े लोगों के सवालोंं के जवाब देने के लिए कर रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें