Tech Tips: बेहद आसान है यूपीआई के जरिए एटीएम से पैसे निकालना, फॉलो करें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Mon, 03 Jun 2024 12:35 PM IST
सार

बीते कुछ सालों से यूपीआई का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ा है। यूपीआई सेवाओं में लगातार नई-नई सुविधा मिल रही है। काफी लोग पैसों की कमी को लेकर परेशान रहते हैं, ऐसे में अगर आपको कभी पैसों की जरूरत हो तो यूपीआई के जरिए एटीएम से पैसे निकाले जा सकते हैं।

विज्ञापन
how to get cash from atms using upi apps step by step guide
Tech Tips - फोटो : Freepik

    विस्तार

    यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस ने बीते कुछ सालों में सारा सिस्टम ही बदल दिया है। देश में डिजिटल लेनदेन में यूपीआई ने बड़ा योगदान दिया है। यूपीआई ने लोगों का काम आसान कर दिया है। साथ ही इसकी रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। डिजिटल लेनदेन में यूपीआई लगातार नए-नए फीचर्स ला रहा है। यूपीआई के जरिए एटीएम से पैसों की निकासी भी संभव है। ऐसे में क्रेडिट और डेबिट कार्ड के ऊपर निर्भरता बेहद कम हो गई है। आगे जानिए इस तकनीक का किस तरह से इस्तेमाल करें और इसके क्या फायदे हैं।

    ये तो आप जानते होंगे कि यूपीआई से पहले लोग डेबिट कार्ड के जरिए पैसों की निकासी करते थे। मगर यूपीआई ने इस काम को बेहद ही आसान बना दिया है। एनपीसीआई यानी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यूपीआई के जरिए एटीएम से पैसे निकालने की मंजूरी दे चुका है। अगर कोई एटीएम से पैसे निकालना चाहता है तो उसके लिए हर बार डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं है, बस आप यूपीआई का इस्तेमाल करके आसानी से पैसे निकाल सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए आसानी से किसी भी एटीएम से पैसे निकाले जा सकते हैं, चलिए आगे जानते हैं कि इसके लिए क्या है पूरी प्रक्रिया।

    विज्ञापन
    • सबसे पहले एटीएम मशीन में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें।
    • इसके बाद एटीएम स्क्रीन पर क्यूआर कोड आ जाएगा।
    • फिर यूजर को किसी एक्टिव यूपीआई एप को खोलना है और एटीएम के क्यूआर कोड को स्कैन करना है।
    • इसके बाद जितनी राशि निकालनी है, उसे दर्ज करें और अपना पिन एटीएम में डालें। फिर कैश निकालने पर क्लिक करें।
    • इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 30 सेकेंड का समय लग सकता है, ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है।
    • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूपीआई के जरिए एटीएम से एक हजार रुपये तक की राशि निकालने पर कोई चार्ज नहीं है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें