काम की बात: बारिश में स्मार्टफोन भीग जाए तो क्या करें और क्या न करें, चावल में रखना पड़ेगा महंगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 02 Aug 2024 03:30 PM IST
सार

कई बार ऐसा भी होता है कि फोन गलती से पानी में गिर जाता है। आमतौर पर लोग फोन को चावल में रख देते हैं, लेकिन अनजाने में ऐसा करके आप बहुत बड़ी गलती करते हैं। आइए जानते हैं बारिश में अगर स्मार्टफोन भीग जाए तो क्या करें और क्या न करें...

विज्ञापन
How to fix your water damaged phone know in hindi
what to do if phone wet in rain - फोटो : freepik

    विस्तार

    सावन का महीना चल रहा है और यह भारी बारिश के लिए जाना जाता है। देश के प्रत्येक हिस्से में लगातार बारिश हो रही है, हालांकि इस बारिश में भी लोगों का काम नहीं रुक रहा है। लोग काम के लिए घरों से बाहर जा रहा है। इस तरह के मौसम में कई बार ऐसा होता है कि हम बारिश में भीग जाते हैं और साथ में हमारा फोन भी भीग जाता है। कई बार ऐसा भी होता है कि फोन गलती से पानी में गिर जाता है। आमतौर पर लोग फोन को चावल में रख देते हैं, लेकिन अनजाने में ऐसा करके आप बहुत बड़ी गलती करते हैं। आइए जानते हैं बारिश में अगर स्मार्टफोन भीग जाए तो क्या करें और क्या न करें...

    फोन के भीगने या पानी में गिरने की स्थिति में पहला काम ये है कि अगर फोन ऑन है तो उसे ऑफ कर दें और किसी भी बटन को दबाने या फोन को ऑन करने की कोशिश ना करें। इससे फोन में शॉर्ट सर्किट का खतरा नहीं रहेगा।

    विज्ञापन

    यदि आपके पास पुराना फोन है जिसमें बैटरी निकालने की सुविधा है तो फोन की बैटरी, मेमोरी कार्ड और सिम कार्ड को आराम से निकालें। अगर फोन में नॉन-रिमूवेबल बैटरी है तो शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बना रहेगा। अब फोन को पंखे के नीचे या फिर हेयर ड्रायर (ब्लोअर) से सुखाएं। फोन में दिख रहे पानी को साफ कपड़े या पेपर नैप्किन से पोछें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें