Leak Report: आईफोन 13 की स्क्रीन के साथ लॉन्च होगा iPhone SE 4, जानें अन्य फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 02 Aug 2024 11:39 AM IST
सार

iPhone SE 4 की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz होगा। इसके अलावा फोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और A18 चिपसेट मिलेगा। इसमें 6GB या 8GB की LPDDR5 रैम मिलेगी।

विज्ञापन
iPhone SE 4 to Be Equipped With Same OLED Panel as iPhone 13
iPhone SE 4 for demo - फोटो : apple

    विस्तार

    एपल के iPhone SE 4 को लेकर एक नई लीक रिपोर्ट सामने आई है। एपल ने अभी तक iPhone SE 4 को लेकर कुछ नहीं कहा है लेकिन लीक रिपोर्ट में iPhone SE 4 के फीचर्स बताए जा रहे हैं। iPhone SE (2022) के बाद एपल ने iPhone SE मॉडल को पेश नहीं किया है, लेकिन अब उम्मीद की जा रही है कि iPhone SE 4 को लॉन्च किया जाएगा।

    iPhone SE 4 की डिस्प्ले को लेकर कहा जा रहा है कि चाइनीज स्पलायर BOE टेक्नोलॉजी iPhone SE 4 के लिए डिस्प्ले सप्लाई करेगी। कहा जा रहा है कि एपल ने डिस्प्ले के लिए इस बार सैमसंग से तौबा कर लिया है और चाइनीज कंपनी से साझेदारी की है। आपको बता दें कि एपल को डिस्प्ले सप्लाई करने वाली दूसरी बड़ी कंपनी LG है।

    विज्ञापन

    कहा जा रहा है कि iPhone SE 4 के साथ वही डिस्प्ले मिलेगी जिसका इस्तेमाल आईफोन 13 में हुआ था। iPhone SE 4 के साथ 6.1 इंचकी सुपर XDR डिस्प्ले मिलेगी। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें रेडिकल डिजाइन मिलेगी। iPhone SE 4 की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz होगा। इसके अलावा फोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और A18 चिपसेट मिलेगा। इसमें 6GB या 8GB की LPDDR5 रैम मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें