Tech Tips: स्विच ऑफ होने के बाद भी मिल जाएगा चोरी हुआ स्मार्टफोन, फॉलो करें ये स्टेप्स

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sat, 04 May 2024 12:09 PM IST
सार

कई बार देखा गया है कि फोन चोरी होने के दौरान फोन स्विच होता है, या फिर कोई उसे स्विच ऑफ कर देता है। ऐसे में आपको अधिक घबराने की जरूरत नहीं है। आप गूगल के फीचर के जरिए अपने फोन को आसानी से तलाश सकते हैं।

विज्ञापन
how to find switched off iphone and android smartphone
Tech Tips - फोटो : Freepik

    विस्तार

    स्मार्टफोन एक ऐसा डिवाइस जो अब लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। स्मार्टफोन के जरिए लोग घर बैठे-बैठे आसानी से कोई भी काम ऑनलाइन कर सकते हैं। ऐसे में जितना कीमती ये डिवाइस बन चुका है, इसे संभालना उतना ही जरूरी हो जाता है। कई बार देखा गया है कि स्मार्टफोन चोरी हो जाता है, या फिर कई गुम हो जाता है। इस दौरान अगर फोन बंद हो जाए या कोई फोन को बंद कर दें तो मोबाइल को खोजने में ज्यादा परेशानी होती है। मगर आप एक खास फीचर के जरिए एंड्रॉयड और आईफोन दोनों को आसानी से तलाश सकते हैं।

    अगर कभी फोन चोरी या गुम हो जाए और इस दौरान मोबाइल स्विच ऑफ था तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। दरअसल गूगल के फाइंड माय डिवाइस फीचर के आसानी से अपने फोन को खोजा जा सकता है। अगर आपका फोन स्विच हो गया है या किसी ने उसे स्विच ऑफ कर दिया है, तो भी आप उसकी लोकेशन जान सकते हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल ये फीचर सिर्फ अमेरिका और कनाडा में ही उपलब्ध है।

    विज्ञापन
    • अगर आपका फोन एंड्रॉयड हैं तो आपको सबसे पहले फाइंड माय डिवाइस की वेबसाइट पर जाना होगा।
    • इसके बाद यहां पर आपको उस अकाउंट से लॉगइन करना होगा, जो आपके चोरी हुए या फिर गुम हुए फोन में था।
    • फिर आपको लॉगइन अकाउंट की सूची मिल जाएगी, जिनसे भी आपने लॉगइन किया है।
    • इसके बाद आपको अपने फोन की आखिरी लोकेशन की जानकारी मिल जाएगी।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें