Tiktok Ban in India: संभालकर रख लें अपने यादगार वीडियोज, ऐसे करें डाउनलोड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 30 Jun 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
How to download TikTok videos without watermark, Know step by step process in Hindi
How to download TikTok videos - फोटो : amarujala

    भारत सरकार ने 59 चाइनीज मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगा दिया है जिसमें सबसे ज्यादा लोकप्रिय एप टिकटॉक भी शामिल है। सरकार के इस फैसले से कई टिकटॉक यूजर्स दुखी हैं, क्योंकि उनके लाखों फॉलोअर्स थे, उनके वीडियोज पर लाखों व्यूज आते थे। टिकटॉक पर प्रतिबंध लग जाने के बाद यदि आप अपनी शानदार वीडियोज को सेहजकर रखना चाहते हैं तो चलिए हम आपको इसका तरीका बताते हैं...

    Tiktok Ban in India: संभालकर रख लें अपने यादगार वीडियोज, ऐसे करें डाउनलोड

    TikTok एप ओपन करें, वीडियो को सेलेक्ट करें और शेयर के आईकन पर क्लिक करके सेव वीडियोज पर टैप करें। इसके बाद वीडियो आपके फोन की मेमोरी में सेव हो जाएगा।

    Tiktok Ban in India: संभालकर रख लें अपने यादगार वीडियोज, ऐसे करें डाउनलोड

    TikTok का वाटरमार्क कई लोगों को पसंद नहीं आता है। वाटरमार्क होने की वजह से कई लोग अच्छे वीडियोज भी शेयर करना पसंद नहीं करते। अपने फोन या कंप्यूटर में टिकटॉक ओपन करें और उस वीडियो को सेलेक्ट करें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं। इसके बाद शेयर के बटन पर क्लिक करके लिंक कॉपी करें। यदि आप कंप्यूटर से टिकटॉक इस्तेमाल कर रहे हैं तो वीडियो का यूआरएल (एड्रेस बार) कॉपी करें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें