Camscanner पर बैन लगने से हैं परेशान तो इन पांच Apps को करें ट्राई, मिलेंगे सारे फीचर्स

भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर 59 चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें सबसे लोकप्रिय एप कैम स्कैनर (Camscanner) शामिल है। संभव है आप भी इस मोबाइल एप का इस्तेमाल करते होंगे। आज हम आपको कुछ खास मोबाइल एप के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल आप कैम स्कैनर के विकल्प के तौर पर कर सकते हैं। हालांकि, प्रीमियम फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए आपको थोड़ा पैसा खर्च करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं दस्तावेज स्कैन करने वाले एप के बारे में...

Adobe Scan
आप कैम स्कैनर की जगह एडोबी स्कैन एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको इस एप में कई सारे फीचर्स मिलेंगे, जिनके जरिए आप अपने जरूरी दस्तावेज स्कैन कर पाएंगे। हालांकि, आपको इस एप का उपयोग करने के लिए अकाउंट बनाना होगा।

Microsoft Office Lens
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस लेंस शानदार एप में से एक है। इस एप के जरिए आप अपने जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इस एप में फाइल बनाने की सुविधा मिलेगी। वहीं, इस एप का साइज अलग-अलग डिवाइस पर निर्भर करता है।