Virus Alert: कैसे पता चलेगा कि आपके फोन में वायरस है या नहीं, जानें तरीका
सार
मैलवेयर और वायरस की मदद से हैकर्स आपके पूरे सिस्टम का डाटा ले सकते हैं और यहां तक कि आपके सिस्टम पर कब्जा भी कर सकते हैं और सात समंदर दूर बैठे आपके फोन या कंप्यूटर को ऑपरेट भी कर सकते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको वायरस को डिटेक्ट करने का तरीका बताएंगे।
विज्ञापन

विस्तार
स्मार्टफोन में वायरस या मैलवेयर का आना अब आम हो गया है। वायरस एक तरह के मैलवेयर होते हैं जो खुद को एक नया रूप देने में माहिर होते हैं। ये रक्तबीज की तरह होते हैं और एक बार सिस्टम में आने के बाद ये अपनी संख्या लगातार बढ़ाते रहते हैं। इनकी मदद से हैकर्स आपके पूरे सिस्टम का डाटा ले सकते हैं और यहां तक कि आपके सिस्टम पर कब्जा भी कर सकते हैं और सात समंदर दूर बैठे आपके फोन या कंप्यूटर को ऑपरेट भी कर सकते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको वायरस को डिटेक्ट करने का तरीका बताएंगे।
- अनजान लिंक्स पर क्लिक करने के बाद।
- मेल, व्हाट्सएप या मैसेज के जरिए इस तरह के लिंक भेजे जाते हैं।
- इन लिंक्स पर जब आप क्लिक करते हैं तो एक साइट ओपन होती है और आपके फोन में वायरस पहुंचते हैं।
- अनजान या संदिग्ध साइट पर विजिट करने से भी आपके फोन में वायरस आ सकते हैं।
- गूगल प्ले-स्टोर या एपल एप स्टोर के अलावा किसी अन्य स्टोर से एप डाउनलोड करने पर।
- पब्लिक प्लेस जैसे- होटल, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के वाई-फाई से अपने फोन को कनेक्ट करने पर।
- यदि आपके फोन में मैलवेयर है तो Google भी आपको इसके लिए अलर्ट भेजता है।
- इसके अलावा कई बार फोन में ऐसी जगह पर पॉपअप नोटिफिकेशन देखने को मिलते हैं जहां उन्हें होना ही नहीं चाहिए।
- फोन का अचानक से स्लो हो जाना भी मैलवेयर के होने की निशानी है।
- फोन की स्टोरेज अचानक से फुल हो जाती है तो आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है।
- आपके फोन का ब्राउजर बार-बार किसी अश्लील या अनजान साइट पर आपको री-डायरेक्ट कर रहा हो।
- आपकी फैमिली के लोगों को ऐसे मैसेज मिलने लगते हैं जिन्हें आपने भेजा ही नहीं है।
और पढ़ें...
- शानदार फीचर: गूगल ला रहा है शानदार अपडेट, बोलकर Gmail पर लिख सकेंगे ई-मेल
- Online Gaming: सरकार ने बैन किए 581 गेमिंग एप, सरकार की साइबर टीम ने जारी किया अलर्ट
- MGNREGA: नौकरी के नाम पर लोगों को ठग रही यह वेबसाइट, सरकार ने कहा- इसके झांसे में ना आएं
- Data Breach: अब तक का सबसे बड़ा डाटा लीक, हैकर्स के हाथ लगी 26 अरब यूजर्स की निजी जानकारी