Data Breach: अब तक का सबसे बड़ा डाटा लीक, हैकर्स के हाथ लगी 26 अरब यूजर्स की निजी जानकारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 24 Jan 2024 01:45 PM IST
सार

डाटा लीक की जानकारी SecurityDiscovery.com के मालिक बॉब डायचेन्को ने दी है। इस डाटा लीक में यूजर्स की बहुत ही निजी जानकारी शामिल हैं। cybernews ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस डाटा लीक की मदद से किसी की भी डिजिटल पहचान चोरी हो सकती है।

विज्ञापन
26 billion data records from X MySpace stolen its called Mother of All Breaches
Data Leak - फोटो : iStock

    विस्तार

    डाटा लीक की खबरें तो अक्सर आती रहती हैं लेकिन इस बार जो डाटा लीक हुआ है उसे 'मदर ऑफ ऑल ब्रिचेज' कहा जा रहा है। इस डाटा लीक में 26 बिलियन यानी 26 अरब यूजर्स का डाटा लीक हुआ है।

    इस डाटा लीक की जानकारी SecurityDiscovery.com के मालिक बॉब डायचेन्को ने दी है। इस डाटा लीक में यूजर्स की बहुत ही निजी जानकारी शामिल हैं। cybernews ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस डाटा लीक की मदद से किसी की भी डिजिटल पहचान चोरी हो सकती है।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट में कहा गया है कि इस डाटा लीक में सबसे ज्यादा Tencent QQ के यूजर्स के डाटा हैं जो कि एक चाइनीज इंस्टैंट मैसेजिंग एप है। केवल इसी एप के 1.4 बिलियन यूजर्स के डाटा लीक हुए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा इस डाटा लीक में Weibo, MySpace, X और अन्य साइट के यूजर्स के डाटा भी शामिल हैं। इस डाटा लीक में सबसे ज्यादा डाटा अमेरिका, ब्राजील, जर्मनी, फिलीपींस और तुर्की के यूजर्स के शामिल हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें