काम की बात: Google Pay की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री कैसे डिलीट करें, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 11 Apr 2024 05:32 PM IST
सार

अधिक पेमेंट हो जाने के कारण ट्रांजेक्शन की एक लंबी हिस्ट्री बन जाती है, ऐसे में कुछ महत्वपूर्ण पेमेंट आईडी खोजने में काफी दिक्कत होती है। आज हम आपको Google Pay की हिस्ट्री को डिलीट करने का तरीका बताएंगे...

विज्ञापन
How to delete Google Pay transaction history know in hindi
Google Pay - फोटो : Google

    विस्तार

    गूगल पे (Google Pay) का इस्तेमाल भारत में लाखों लोग कर रहे हैं। Google Pay एक यूपीआई आधारित डिजिटल पेमेंट एप है जिससे आप यूपीआई आईडी, बैंक अकाउंट में पेमेंट कर सकत हैं। इसके अलावा आप गैस बिल, बिजली बिल और क्रेडिट कार्ड के बिल को भी Google Pay के जरिए पे कर सकते हैं। अधिक पेमेंट हो जाने के कारण ट्रांजेक्शन की एक लंबी हिस्ट्री बन जाती है, ऐसे में कुछ महत्वपूर्ण पेमेंट आईडी खोजने में काफी दिक्कत होती है। आज हम आपको Google Pay की हिस्ट्री को डिलीट करने का तरीका बताएंगे...

    • अपने फोन Google Pay एप ओपन करें।
    • अब प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
    • अब नीचे की स्क्रॉल करें और सेटिंग में जाएं।
    • अब प्राइवेसी और सिक्योरिटी के विकल्प पर क्लिक करें।
    • इसके बाद डाटा और पर्सनलाइजेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
    • अब Google Account link पर क्लिक करें।
    • अब अपने जीमेल आईडी से लॉगिन करें।
    • अब पेमेंट और सब्सक्रिप्शन टैब पर टैप करें।
    • अब मैनेज एक्सपेरियंस पर क्लिक करें।
    • अब आप यहां से एक और कई सारे ट्रांजेक्शन को डिलीट कर सकेंगे।
    • पेमेंट ट्रांजेक्शन एंड एक्टिविटी सेक्शन से आप एक बार में पूरी हिस्ट्री डिलीट कर सकेंगे।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें