Tech Tips: ChatGPT से ऐसे बनाएं स्टूडियो-क्वालिटी पोर्ट्रेट फोटो, सिर्फ 3 आसान स्टेप्स में

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 26 Jun 2025 04:34 PM IST
सार

AI टूल जितना ज्यादा डिटेल में निर्देश मिलेगा, रिजल्ट उतना ही बेहतर होगा। इसलिए प्रॉम्प्ट में कैमरा एंगल, लेंस टाइप, बैकग्राउंड, लाइटिंग, रेजोल्यूशन और एक्सप्रेशन जैसे डिटेल्स जोड़ना जरूरी है।

विज्ञापन
how to Create studio-quality portrait photos with ChatGPT in just 3 easy steps
studio-quality portraits using ChatGPT - फोटो : x.com/therealedanharr

    विस्तार

    अब आपको प्रोफेशनल कैमरा, लाइटिंग सेटअप या एडिटिंग सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं है। ChatGPT के AI-पावर्ड टूल्स की मदद से आप अपनी किसी भी फोटो को स्टूडियो-क्वालिटी पोर्ट्रेट में बदल सकते हैं, वो भी सिर्फ एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से। हाल ही में इंस्टाग्राम क्रिएटर @ruiz.acosta का एक रील वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने दिखाया कि कैसे ChatGPT की इमेज जनरेशन से हाइपर-रियलिस्टिक ब्लैक-एंड-व्हाइट पोर्ट्रेट बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं ChatGPT से पोर्ट्रेट फोटो बनाने के 3 आसान स्टेप्स...

    AI टूल जितना ज्यादा डिटेल में निर्देश मिलेगा, रिजल्ट उतना ही बेहतर होगा। इसलिए प्रॉम्प्ट में कैमरा एंगल, लेंस टाइप, बैकग्राउंड, लाइटिंग, रेजोल्यूशन और एक्सप्रेशन जैसे डिटेल्स जोड़ना जरूरी है।

    विज्ञापन

    उदाहरण: “मेरे चेहरे का टॉप एंगल से क्लोज-अप ब्लैक एंड व्हाइट पोर्ट्रेट बनाएं। चेहरा सामने हो। 35mm लेंस लुक, 10.7K 4HD क्वालिटी। चेहरे पर वॉटर ड्रॉप्स हों, प्राउड एक्सप्रेशन हो। डीप ब्लैक शैडो बैकग्राउंड जिसमें सिर्फ चेहरा नजर आए और अल्ट्रा-शार्प हो। 4:3 रेशियो और 1/5 प्रोसेसिंग डेप्थ इफेक्ट।”

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    AI अब इतनी समझ रखने लगा है कि वो लाइटिंग सेटअप, इमोशंस और बैकग्राउंड को भी रियल लाइफ जैसे बना सकता है। बैकग्राउंड को डार्क या ब्लर करना, फेस पर स्पेशल इफेक्ट डालना (जैसे स्मोक या रेन) ये सब आसानी से संभव है। प्रोफेशनल क्वालिटी फोटो के लिए सही रेजोल्यूशन (जैसे 4K, 8K या 10K) और फ्रेम रेशियो (4:3, 3:2, 1:1) सेट करना जरूरी है। इससे फोटो प्रिंट करने लायक भी बन जाती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें