Gemini: अब WhatsApp और Phone एप से बात कर सकेगा Google जेमिनी, फीचर बंद होने पर भी करेगा काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 26 Jun 2025 02:02 PM IST
सार

यह बदलाव 7 जुलाई से अपने आप लागू हो जाएगा। इस ईमेल की भाषा ने यूजर्स के बीच काफी भ्रम पैदा कर दिया है, क्योंकि Google ने बताया तो है कि यूजर्स इस फीचर को बंद कर सकते हैं, लेकिन यह नहीं बताया कि इसे कैसे बंद किया जाए।

विज्ञापन
Now Google Gemini will be able to talk through WhatsApp and Phone app, it will work even if the feature is tur
Gemini 2.5 Pro - फोटो : google

    विस्तार

    Google जल्द ही अपने AI असिस्टेंट Gemini को एंड्रॉयड फोन में मौजूद कई एप्स के साथ इंटरैक्ट करने की अनुमति देने जा रहा है, भले ही यूजर्स ने यह फीचर बंद किया हो। मंगलवार को कुछ एंड्रॉयड यूजर्स को Google की ओर से एक ईमेल भेजा गया, जिसमें इस बदलाव की जानकारी दी गई है। यह बदलाव 7 जुलाई से अपने आप लागू हो जाएगा। इस ईमेल की भाषा ने यूजर्स के बीच काफी भ्रम पैदा कर दिया है, क्योंकि Google ने बताया तो है कि यूजर्स इस फीचर को बंद कर सकते हैं, लेकिन यह नहीं बताया कि इसे कैसे बंद किया जाए।

    Tipster CID ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर इस ईमेल के स्क्रीनशॉट शेयर किए। इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी इसी तरह के स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिन्हें सबसे पहले Android Authority ने नोटिस किया। ईमेल का टाइटल था, “We've made it easier for Gemini to interact with your device.” इसमें बताया गया कि Google अपने AI असिस्टेंट Gemini के जरिए एंड्रॉयड डिवाइस के कुछ ऐप्स के साथ इंटरैक्शन करने के तरीके को अपडेट कर रहा है। ये एप्स हैं Phone App, Messages, WhatsApp,

    विज्ञापन

    Utilities।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ईमेल में सबसे चिंता वाली बात यह है कि Google ने लिखा, “Gemini will be able to interact with these apps whether your Gemini Apps Activity is on or off.” यानी चाहे यूजर ने Gemini Apps Activity को बंद कर रखा हो, फिर भी Gemini इन एप्स के साथ इंटरैक्ट कर सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें