Tech Tips: माइक्रोसॉफ्ट टीम में आसानी से करें पोल क्रिएट, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Fri, 21 Jun 2024 01:33 PM IST
सार

माइक्रोसॉफ्ट टीम में आसानी से पोल क्रिएट किया जा सकता है। इसके लिए दो सुविधाजनक विकल्प मिलते हैं। इस खबर में जानिए क्या है पोल क्रिएट करने का पूरा प्रोसेस।

how to create polls in microsoft teams know the complete guide
Tech Tips - फोटो : Freepik

    विस्तार

    अगर आपको वर्कस्पेस पर किसी बड़े स्तर पर किसी सवाल के बारे में राय जाननी है तो आपको यहां से अच्छी जानकारी मिल सकती है। इसके लिए पोलिंग का चुनाव करना एक बेहतर और सुविधाजनक विकल्प हो सकता है। माइक्रोसॉफ्ट टीम में दो आसान विकल्प मिलते हैं, इसमें आसानी से पोल्स तैयार करके अहम फीडबैक हासिल कर सकते हैं। इसमें पहला विकल्प है फोर्म्स एप और दूसरा विकल्प है पोल्स एप।

    • आप जिस चैनल में या फिर चैट में पोल्स क्रिएट करना चाहते हैं, उसे खोलें।
    • इसके बाद चैट विंडो में नीचे की तरफ प्लस बटन को खोजें और क्लिक करें।
    • फिर पॉप-अप मेन्यू में फोर्म्स आइकन पर क्लिक करना है।

    वहीं, इसके अलावा एक और विकल्प मिलता है। अगर आपको फोर्म्स आइकन नहीं मिलता है तो आपको मेन्यू में जाकर इलीपसेस पर क्लिक करना है।

    • इसके बाद नई विंडो में क्रिएट पोल का विकल्प मिलेगा।
    • फिर जिस भी क्षेत्र में आपको पोल डालना है, वहां पर अपना सवाल दर्ज करें।
    • इसके बाद जवाब के लिए अधिकतम 6 विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।
    • एक बार आप अपने पोल के लिए जोड़े गए जवाबों से संतुष्ट हो गए तो फिर सेव पर क्लिक करें।
    • क्रिएट किए गए पोल का प्रिव्यू देख सकते हैं। साथ ही उसे एडिट भी कर सकते हैं। इस पोल को किसी चैनल और चैट के साथ साझा भी कर सकते हैं।
    और पढ़ें...