JPG to PDF: जेपीजी फाइल को पीडीएफ में कैसे कंवर्ट करें, जानें सभी तरीके

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 26 Oct 2023 04:57 PM IST
सार

कई बार हमें फोन में भी फाइल को किसी अन्य फॉर्मेट में कंवर्ट करने की जरूरत होती है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको JPG फाइल को PDF में बदलने का तरीका बताएंगे।

विज्ञापन
How to Convert JPG to PDF on Mac or Windows Know in hindi
JPG TO PDF - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    डिजिटल दुनिया में फाइल का फॉर्मेट बदलना भी एक काम है, हालांकि यह काफी आसान है लेकिन तरीका पता होना चाहिए। फाइल के फॉर्मेट को बदलने की जरूरत स्टूडेंट, प्रोफेशनल यूजर्स और कैजुअल कंप्यूटर यूजर को होती है। कई बार हमें फोन में भी फाइल को किसी अन्य फॉर्मेट में कंवर्ट करने की जरूरत होती है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको JPG फाइल को PDF में बदलने का तरीका बताएंगे।

    यदि आप macOS इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसमें एक इनबिल्ट एप मिलता है जिसकी मदद से आप मैकबुक में JPG को PDF में बदल सकते हैं।

    विज्ञापन

    Preview टूल की मदद से

    • सबसे पहले उसे JPG फाइल को ढूंढ़ें जिसे कंवर्ट करना है।
    • अब फाइल पर डबल क्लिक करके उसे ओपन करें।
    • अब फाइल के टॉप मेन्यू बार पर क्लिक करके Export as PDF पर क्लिक करें।
    • अब उस फोल्डर को चुनें जिसमें आपको फाइल सेव करनी हैं।
    • अब चाहें तो फाइल को रीनेम करें और पीडीएफ में सेव करें।
    • Microsoft Word की मदद से आप जेपीजी फाइल को पीडीएफ में कंवर्ट कर सकते हैं।
    • माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को ओपन करें और क्रिएट न्यू डॉक्यूमेंट पर क्लिक करें।
    • अब टॉप मेन्यू से Insert के विकल्प पर टैप करें और फिर Pictures में जाकर उस फाइल को सेलेक्ट करें जिसे कंवर्ट करना है।
    • अब फोटो को री-साइज करें और फिर File के ऑप्शन पर क्लिक करके Save As के ऑप्शन में जाएं।
    • अब Save as type में जाकर PDF पर क्लिक करें और सेव करें।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें