Tips: Amazon Pay Later अकाउंट को हमेशा के लिए करना चाहते हैं बंद? ये है सबसे आसान स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
How to close Amazon Pay Later:
क्या आप अपने अमेजन पे लेटर (Amazon Pay Later) अकाउंट का इस्तेमाल बंद करना चाहते हैं? अगर हां, तो इसे डिएक्टिवेट करने का तरीका बेहद आसान है। बस आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। जानिए बिना किसी परेशानी के चंद मिनटों में अपना Amazon Pay Later अकाउंट हमेशा के लिए कैसे क्लोज करें।

विस्तार
ई-कॉमर्स की दुनिया का बेताज बादशाह, अमेजन (Amazon) अपने ग्राहकों की इसी जरूरत को समझते हुए कई तरह की पेमेंट सर्विस देता है। इनमें से एक बेहद लोकप्रिय सर्विस 'अमेजन पे लेटर' है। यह सुविधा आपको आज खरीदारी करने और उसका पेमेंट अगले महीने या आसान किस्तों में करने की आजादी देती है। हालांकि, कई बार हम अपने खर्चों को सीमित करने के लिए इस सर्विस को यूज करना बंद कर देते हैं।
हालांकि, भले ही आप पे लेटर अकाउंट यूज न कर रहे हों, लेकिन एक्टिवेट रहने पर आपका CIBIL स्कोर (Credit Score) बिगड़ता रहता है। बेहतर यह है कि इसका यूज न होने पर इसे बंद करवा दिया जाए। आइए Amazon Pay Later अकाउंट को बंद करने की पूरी प्रक्रिया को समझते हैं।
Amazon Pay Later क्या है?
Amazon Pay Later एक डिजिटल क्रेडिट सुविधा है, जिसे Amazon ने अपने ग्राहकों के लिए शुरू किया है। इसके जरिए यूजर्स ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं और भुगतान बाद में एकमुश्त या किस्तों (EMI) में कर सकते हैं।इस सर्विस का मकसद ग्राहकों को खरीदारी के दौरान अधिक वित्तीय लचीलापन देना है। हालांकि Amazon Pay Later का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता शर्तें पूरी करनी होती हैं।
यह भी पढ़ें: क्या Bitcoin जैसा है JioCoin; क्या इसे बेच सकते हैं या पैसे में बदल सकते हैं? जानिए कमाने का तरीका
अमेजन पे लेटर अकाउंट क्लोज करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
ऐसी कई वजहें हो सकती हैं जब आपको लगे कि अब आपको इस क्रेडिट सुविधा की जरूरत नहीं है। लेकिन ध्यान रहे, कंपनी आपको यह अकाउंट तभी बंद करने देती है जब आपका सारा पुराना बकाया (Dues) चुका दिया गया हो। अपना अकाउंट सफलतापूर्वक बंद करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1: अपना बकाया (Outstanding Balance) क्लियर करें
अकाउंट क्लोज करने की दिशा में यह सबसे महत्वपूर्ण कदम है। सुनिश्चित करें कि आपके अमेज़न पे लेटर खाते में कोई भी राशि बकाया न हो। आप अपने डैशबोर्ड पर जाकर ड्यू डेट और बकाया राशि चेक कर सकते हैं। अगर कोई बिल पेंडिंग है, तो तुरंत अपने डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए उसका भुगतान कर दें।
स्टेप 2: कस्टमर सर्विस (Customer Service) पेज पर जाएं
बकाया राशि चुकाने के बाद, अपने अमेजन एप या वेबसाइट पर लॉग-इन करें। इसके बाद मेनू (Menu) विकल्प पर टैप करें और नीचे की तरफ स्क्रॉल करते हुए कस्टमर सर्विस (Customer Service) के सेक्शन में जाएं।
स्टेप 3: अकाउंट बंद करने का अनुरोध करें
कस्टमर सर्विस पेज पर आपको Talk to us का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद इन विकल्पों को क्रम से चुनें:सबसे पहले 'Amazon Pay' चुनें।फिर 'Task Unrelated to Order' (ऑर्डर से असंबद्ध कार्य) पर क्लिक करें।अब 'Amazon Pay Later' को चुनें।आखिर में 'I want to close my Amazon Pay Later account' (मैं अपना अमेजन पे लेटर अकाउंट बंद करना चाहता हूं) पर क्लिक कर दें।
स्टेप 4: क्लोजर को कन्फर्म करें
अब स्क्रीन पर आपसे अकाउंट बंद करने का कारण पूछा जाएगा। सही कारण चुनें और Close APL Account पर क्लिक करें। एक बार फिर से इस बात की पुष्टि करें कि आप पर कोई बकाया नहीं है। इसके बाद फाइनल सबमिट बटन दबा दें। अमेजन की टीम इस अनुरोध को प्रोसेस करने में अधिकतम 10 वर्किंग डे का समय ले सकती है।
स्टेप 5: अपने अकाउंट का फाइनल स्टेटस चेक करें
रिक्वेस्ट सबमिट होने के कुछ दिनों बाद आपको अकाउंट क्लोज होने का कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा। आप अपने एप में जाकर भी चेक कर सकते हैं। अगर आप अमेज़न पे लेटर के डैशबोर्ड को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, तो समझ लीजिए कि आपका अकाउंट सफलतापूर्वक बंद हो गया है। यदि 10 दिनों के बाद भी अकाउंट एक्टिव दिखता है, तो आप तुरंत अमेजन के कस्टमर सपोर्ट से संपर्क कर सकते हैं।
- JioCoin: क्या Bitcoin जैसा है JioCoin; क्या इसे बेच सकते हैं या पैसे में बदल सकते हैं? जानिए कमाने का तरीका
- TCS Oracle AI Data Lab: कोलकाता में खुला भारत का पहला एआई डेटा लैब, टेक कंपनियों के लिए बन सकता है गेमचेंजर
- Jio SIM: जियो का SIM एक्टिव रखने के लिए सबसे बेस्ट प्लान, मिलेगी पूरे 28 दिन की वैलिडिटी और डेटा भी
- Opendoor India Layoffs: AI की वजह से गई 250 नौकरियां? जानिए अमेरिकी कंपनी ने भारत से क्यों समेटा बोरिया-बिस्तर