JioCoin: क्या Bitcoin जैसा है JioCoin; क्या इसे बेच सकते हैं या पैसे में बदल सकते हैं? जानिए कमाने का तरीका
सार
JioCoin को लेकर इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है। कई लोग इसे नई क्रिप्टोकरेंसी समझ रहे हैं, जबकि हकीकत कुछ और है। जानिए JioCoin कैसे काम करता है, इसका इस्तेमाल कहां होगा और इससे जुड़े स्कैम से कैसे बचा जा सकता है।
विज्ञापन

विस्तार
रिलायंस जियो ने पिछले साल जनवरी में JioCoin पेश किया था। हालांकि, कई लोग इसे बिटकॉइन (Bitcoin) या एथेरियम (Ethereum) जैसी कोई पारंपरिक क्रिप्टोकरेंसी समझ लेते हैं, जिसे बाजार में खरीदा या बेचा जा सकता है। दरसअल, JioCoin एक आधुनिक वेब3 (Web3) तकनीक पर आधारित लॉयल्टी रिवॉर्ड प्रोग्राम है, जिसका फायदा जियो के डिजिटल इकोसिस्टम से जुड़ने वाले ग्राहक उठा सकते हैं। आइए जानते हैं JioCoin क्या है और आप इसे कैसे कमा सकते हैं।
JioCoin आखिर है क्या?
- JioCoin एक ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल रिवॉर्ड टोकन है, जिसे रिलायंस जियो ने Polygon Labs के साथ साझेदारी में विकसित किया है। इसे Web3 आधारित लॉयल्टी प्रोग्राम के तौर पर तैयार किया गया है, ताकि जियो के डिजिटल इकोसिस्टम का उपयोग करने वाले ग्राहकों को इनाम दिया जा सके।
- यह कोई ऐसी डिजिटल करेंसी नहीं है जिसे खुले बाजार में खरीदा या बेचा जा सके। इसका इस्तेमाल केवल जियो के अपने प्लेटफॉर्म और सेवाओं तक सीमित रहेगा।
JioCoin की अहम खासियतें
- पब्लिक ट्रेडिंग की अनुमति नहीं:अगर आप सोच रहे हैं कि इसे WazirX या CoinDCX जैसे किसी एक्सचेंज पर बेचकर नकद पैसा कमा लेंगे, तो ऐसा बिल्कुल मुमकिन नहीं है। इसे न तो खरीदा जा सकता है और न ही नकद के बदले बेचा जा सकता है।
- कोई बाजार मूल्य नहीं:जियो का यह रिवॉर्ड सिस्टम एक 'क्लोज्ड-लूप' यानी बंद नेटवर्क में काम करता है। इसलिए शेयर या क्रिप्टो मार्केट की तरह इसका कोई आधिकारिक दाम (मार्केट प्राइस) या मार्केट कैप नहीं होता है।
- मजबूत ब्लॉकचेन तकनीक:तकनीकी रूप से यह पॉलीगॉन नेटवर्क पर बनाया गया है, जो कि एथेरियम का ही एक लेयर-2 प्लेटफॉर्म है। यह तकनीक इसके डिजिटल लेनदेन को बेहद सुरक्षित, तेज और सस्ता बनाती है।
- टार्गेट यूजर्स:इस शानदार प्रोग्राम का फायदा सिर्फ वही यूजर्स उठा सकते हैं जिनके पास भारत का चालू (एक्टिव) मोबाइल नंबर मौजूद है।
फ्री में Jio Coin कैसे कमाएं?
- सबसे पहले किसी भी डिवाइस (एंड्रॉयड, आईओएस, विंडोज, मैकओएस या एंड्रॉयड टीवी) पर जियो का आधिकारिक वेब ब्राउजर JioSphere डाउनलोड करें।
- डाउनलोड करने के बाद अपने चालू जियो मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी (OTP) का उपयोग करके रजिस्टर और लॉग-इन करें।
- अब बस आम दिनों की तरह इस ब्राउज़र पर सामान्य डिजिटल एक्टिविटी करें- जैसे इंटरनेट चलाना, खबरें पढ़ना, वीडियो देखना या फिर ऑनलाइन गेम खेलना।
- आपकी इन्ही गतिविधियों के बदले 'जियो कॉइन' के रिवॉर्ड टोकन सीधे आपके इन-एप JioWallet में अपने आप जमा होते रहेंगे।
इन कॉइन्स का क्या इस्तेमाल होगा?
- रिचार्ज पर छूट:जियो मोबाइल और जियो फाइबर ब्रॉडबैंड के रिचार्ज पर आप इसे टोकन के जैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
- शॉपिंग के मजे:जियोमार्ट (JioMart), अर्बन लैडर (Urban Ladder) और खिलौनों के मशहूर ब्रांड हैमलीज (Hamleys) में शापिंग करते समय इन्हें रीडीम किया जा सकता है।
- एंटरटेनमेंट और फ्यूल:जियोसिनेमा (JioCinema) पर प्रीमियम डिजिटल मनोरंजन के साथ-साथ, रिलायंस पेट्रोल पंप पर भुगतान में भी इन कॉइन्स का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Jio Coin स्कैम से रहें सावधान
- हर बड़ी और अच्छी चीज के साथ कुछ खतरे भी आते हैं। जियो कॉइन की बढ़ती लोकप्रियता का फायदा उठाकर बाजार में कई फर्जी ऐप्स, वॉट्सऐप ग्रुप और वेबसाइट्स सक्रिय हो गई हैं। ये जालसाज लोगों को 'जियो कॉइन' में निवेश करने या इसके फर्जी पैकेज बेचने का झांसा दे रहे हैं।
- ऐसे में आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। रिलायंस जियो ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे इन टोकन्स को किसी भी कीमत पर बेचते नहीं हैं। कानूनी और सुरक्षित तरीके से इन्हें केवल आधिकारिक जियोस्फियर ऐप (JioSphere app) के जरिए मुफ्त में ही कमाया जा सकता है।
और पढ़ें...
- TCS Oracle AI Data Lab: कोलकाता में खुला भारत का पहला एआई डेटा लैब, टेक कंपनियों के लिए बन सकता है गेमचेंजर
- Jio SIM: जियो का SIM एक्टिव रखने के लिए सबसे बेस्ट प्लान, मिलेगी पूरे 28 दिन की वैलिडिटी और डेटा भी
- Opendoor India Layoffs: AI की वजह से गई 250 नौकरियां? जानिए अमेरिकी कंपनी ने भारत से क्यों समेटा बोरिया-बिस्तर
- टाटा का AI पर बड़ा दांव: TCS के 50,000 कर्मचारियों को मिलेगा Claude AI का एक्सेस, एंथ्रोपिक के साथ हुई डील