काम की बात: iPhone में ओपन सभी एप्स को एक साथ कैसे बंद करें, क्या बंद करने की जरूरत भी है

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 Feb 2024 05:01 PM IST
सार

यदि आपके पास iPhone 8 या इससे पहले के वर्जन या फिर SE मॉडल है तो आपका काम आसान हो सकता है। अपने iPhone के होम बटन पर डबल क्लिक करें। इसके बाद App Switcher खुल जाएगा। यहां आपको बैकग्राउंड में चल रहे सभी एप्स दिख जाएंगे।

विज्ञापन
How to Close All Open Apps on iPhone at Once
iPhone all apps close - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एंड्रॉयड फोन में बैकग्राउंड में चल रहे एप को एक साथ क्लोज करना बहुत ही आसान है लेकिन जब बात iPhone की होती है तो दिक्कत हो जाती है। iPhone में बैकग्राउंड में ओपन एप्स को बंद करने में काफी परेशानी होती है। आज की इस रिपोर्ट में हम इसी मुद्दे पर बात करेंगे।

    वास्तव में iPhone में ऐसी कोई सुविधा नहीं है कि आप एक ही बार में सभी एप्स को बंद कर दें, लेकिन कुछ जुगाड़ हैं जिनकी आप मदद ले सकते हैं।

    विज्ञापन

    यदि आपके पास iPhone 8 या इससे पहले के वर्जन या फिर SE मॉडल है तो आपका काम आसान हो सकता है। अपने iPhone के होम बटन पर डबल क्लिक करें। इसके बाद App Switcher खुल जाएगा। यहां आपको बैकग्राउंड में चल रहे सभी एप्स दिख जाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अब सिंगल एप को बंद करने के लिए एप कार्ड पर टैप करें और ऊपर की स्वैप करें। कई एप्स को एक साथ बंद करना चाहते हैं तो आपको एप्स को बंद करने के लिए कई उंगलियों का एक साथ इस्तेमाल करना होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें