Good News: Instagram रील देखने के लिए अब नहीं होगी एप की जरूरत, आ रहा नया फीचर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 Feb 2024 10:30 AM IST
सार

Instagram रील के इस फीचर की जानकारी सबसे पहले 9to5Mac ने दी है। नए फीचर को इंस्टाग्राम एप के 319.0.2 वर्जन में देखा गया है जो कि एक बीटा वर्जन है। इसकी टेस्टिंग TestFlight पर हो रही है।

विज्ञापन
Instagram Testing an App Clip on iOS to Let Users Watch Reels Without Downloading the App
Instagram Reels - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले फोटो शेयरिंग एप Instagram ने अपने यूजर्स को एक बड़ी खुशखबरी दी है। Instagram के यूजर्स को रील देखने के लिए अब इंस्टाग्राम एप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। अब बिना एप के भी आप रील देख सकेंगे।

    Instagram इस नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक यह सुविधा पहले iOS यानी आईफोन यूजर्स को मिलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल Instagram रील देखने के लिए एप की जरूरत होती है।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के मुताबिक इंस्टाग्राम एक एप नेटिव इंटरफेस पर काम कर रहा है जो कि App Clips के जरिए काम करेगा। एप क्लिप को एपल ने साल 2021 में अपने iPhone में iOS 14 के अपडेट के साथ एड किया था। App Clips एक तरह से प्रीव्यू जैसा होता है जो कि किसी एप को डाउनलोड करने से पहले दिखता है। आपको याद दिला दें कि रील के प्रतिद्वंदी TikTok भी App Clip की सुविधा देता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें