Tech Tips: सुपरफास्ट हो जाएगा कछुए की चाल चल रहा लैपटॉप, ऐसे क्लियर करें सभी तरह के कैशे
आज की रिपोर्ट में हम आपको लैपटॉप का कैशे क्लियर करने के कई तरीके बताएंगे जिसके बाद आप अपने लैपटॉप को आसानी से बिना हैंग हुए इस्तेमाल कर सकेंगे। वेब ब्राउजर का कैशे क्लियर करना: दरअसल अधिकतर लैपटॉप ब्राउजर के कैशे से ही हेवी हो जाते हैं और स्लो चलने लगते हैं। इसलिए सबसे पहले ब्राउजर का ही कैशे क्लियर करना चाहिए।

विस्तार
किसी भी ऐसे गैजेट को जब हम इस्तेमाल करते हैं जिसमें मेमोरी होती है तो ऐसे गैजेट में एक कैशे मेमोरी भी होती है। एप आदि के इस्तेमाल के बाद एक कैशे मेमोरी बनती है जिससे शुरुआत में तो आप तेजी से काम कर पाते हैं लेकिन धीरे-धीरे आपका लैपटॉप कछुए की चाल पकड़ लेता है।
आज की रिपोर्ट में हम आपको लैपटॉप का कैशे क्लियर करने के कई तरीके बताएंगे जिसके बाद आप अपने लैपटॉप को आसानी से बिना हैंग हुए इस्तेमाल कर सकेंगे। वेब ब्राउजर का कैशे क्लियर करना: दरअसल अधिकतर लैपटॉप ब्राउजर के कैशे से ही हेवी हो जाते हैं और स्लो चलने लगते हैं। इसलिए सबसे पहले ब्राउजर का ही कैशे क्लियर करना चाहिए।
- Chrome खोलें।
- तीन डॉट्स पर क्लिक करें जो ऊपरी दाएं कोने में स्थित हैं।
- "More tools" पर जाएं और फिर "Clear browsing data" चुनें।
- "Time range" में "All time" चुनें।
- "Cached images and files" विकल्प को चेक करें।
- "Clear data" बटन पर क्लिक करें।
- Firefox खोलें।
- ऊपर दाईं ओर स्थित तीन लाइनों पर क्लिक करें और "Options" चुनें।
- "Privacy & Security" पैनल पर जाएं।
- "Cookies and Site Data" सेक्शन में "Clear Data" बटन पर क्लिक करें।
- "Cached Web Content" विकल्प को चेक करें और "Clear" बटन पर क्लिक करें।