X Ban: इस देश में बैन हो सकता है एलन मस्क का एक्स, समाज में 'गंदगी' फैलाने का है आरोप
इंडोनेशिया में इस तरह के कंटेंट को लेकर 2008 में एक कानून बना था और उसी समय से इस पर बैन है। नई पॉलिसी के तहत एक्स के यूजर्स अब अपने प्लेटफॉर्म पर एडल्ट कंटेंट शेयर कर सकते हैं और देख भी सकते हैं।

विस्तार
जब से एलन मस्क X के मालिक बने हैं तब से X विवादों में ही है। कई बार अपनी पॉलिसी को लेकर एक्स विवाद में रहा है और एलन मस्क का तो विवादों से पुराना नाता है। X को लेकर अब इंडोनेशिया में विवाद शुरू हुआ है और यह विवाद एक्स की नई पॉलिसी को लेकर है। एलन मस्क ने कुछ दिन पहले ही अपने प्लेटफॉर्म X पर एडल्ट कंटेंट को मंजूरी दी है।
एक्स की इस पॉलिसी को लेकर इंडोनेशिया की सरकार ने एलन मस्क को चेतावनी दी है। सरकार की ओर से कहा गया है कि यदि एलन मस्क अपनी एडल्ट पॉलिसी में बदलाव नहीं करते हैं तो एक्स पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसकी जानकारी इंडोनेशिया के संचार और सूचना विज्ञान मंत्री, बुडी एरी सेतियादी ने दी है।
इंडोनेशिया में इस तरह के कंटेंट को लेकर 2008 में एक कानून बना था और उसी समय से इस पर बैन है। नई पॉलिसी के तहत एक्स के यूजर्स अब अपने प्लेटफॉर्म पर एडल्ट कंटेंट शेयर कर सकते हैं और देख भी सकते हैं। भारत में भी एक्स पर बैन लग सकता है, क्योंकि भारत में पहले से ही ऑनलाइन एडल्ट कंटेंट पर प्रतिबंध है।