Tech Tips: हर स्मार्टफोन यूजर को पड़ेगी इस सुविधा की जरूरत, जानिए क्या है इस्तेमाल करने का तरीका
स्मार्टफोन में काफी सारे एप और फोटोज की वजह से स्टोरेज जल्दी भर जाती है। अगर आप भी फोन की गैलरी को साफ करने की ट्रिक की तलाश कर रहे हैं तो आपको यहां पर जानकारी मिल सकती है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया।

विस्तार
आज के समय में काफी लोग अपने स्मार्टफोन में बहुत सारे एप रखते हैं। स्मार्टफोन के जरिए कोई भी काम आसानी से किया जा सकता है। बीते कुछ समय में फोन लोगों की लाइफ का अहम हिस्सा बन गया है। बहुत सारे लोग अपने फोन से ढेर सारी नई-नई फोटो रोज लेते हैं। मगर ऐसा लगातार करने पर फोन की स्टोरेज जल्दी भर जाती है। इसी वजह से कई लोगों के फोन धीमी गति से काम करना शुरू कर देते हैं। ऐसे में फोन अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करता रहे, इसके लिए जरूरी है कि फोन की फोटो गैलरी को समय-समय पर क्लीन किया जाए, ताकि फोन स्लो न हो और बेकार में जगह भी न धिरी रहें।
फोन में अगर बेकार की स्टोरेज रहेगी तो इससे क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। आगे इस खबर में जानिए किस तरह से एंड्रॉयड में फोन की गैलरी को साफ किया जाएं, ताकि फोन की मेमोरी को बढ़ाया जा सकें। फोन में जिन फोटोज की जरूरत नहीं है, उन्हें आसानी से डिवाइस से हटाया जा सकता है।
सबसे पहले डिवाइस में फोटोज एप खोलें।इसके बाद जिन फोटो की अब जरूरत नहीं है, उन्हें सेलेक्ट करें।फिर फोटो को ट्रैश क्लीन में डाल दें, इसके बाद ट्रैश या बिन फोल्डर में जाकर फोटोज को हमेशा के लिए डिवाइस से हटा दें।
गूगल फोटोज एप को खोलना है, फिर रिव्यू और फोटोज में जाएं।इसके बाद मेन्यू में जाकर फ्रीअप स्पेस पर क्लिक करें।इस विकल्प में पहले से ही फोटो और वीडियो को बैकअप करने के ऑप्शन मिलता है।