सावधान! फोन उठाते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट
अमर उजाला
Sat, 3 August 2024
Image Credit : FREEPIK
लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप का इस्तेमाल तो आप करते होंगे, ऐसे में आपको सतर्क होने की जरूरत है।
Image Credit : FREEPIK
अगर आपके पास व्हाट्सएप पर किसी अंतर्राष्ट्रीय कॉल आए तो आपको क्या करना है, नहीं तो आपके साथ ऑनलाइन साइबर फ्रॉड हो सकता है।
Image Credit : FREEPIK
व्हाट्सएप पर अगर इन कोड्स के साथ नंबर आए तो आपको फोन नहीं उठाना है, जैसे- +212, +27, +60, +62 और +84 आदि।
Image Credit : FREEPIK
व्हाट्सएप पर इन नंबरों से कॉल करने वाला खुद को किसी बड़ी कंपनी का एचआर या फिर किसी कंपनी का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर अहम जानकारी हासिल कर सकता है।
Image Credit : FREEPIK
व्हाट्सएप पर कई बार पार्ट टाइम नौकरी का लालच और अच्छे पैसों के जाल में फंसाकर ठगी की जा सकती है। कई बार कोई कॉल पर निवेश करने के लिए भी कह सकता है।
Image Credit : FREEPIK
व्हाट्सएप पर ऐसे होने वाले साइबर फ्रॉड से बचने के लिए इन नंबरों से कॉल आने पर तुरंत उसे ब्लॉक कर दें। साथ ही उस नंबर की रिपोर्ट भी करें।
Image Credit : FREEPIK
व्हाट्सएप आने वाले दिनों में कई नए फीचर्स यूजर्स के लिए पेश कर सकता है। ऐसे में यूजर्स का अनुभव बेहतर होने की संभावना है।
Image Credit : FREEPIK
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें
Image Credit : Pexels.com
Read More