SBI balance check: एक मिस्ड कॉल से चेक कर सकते हैं अपना एसबीआई अकाउंट बैलेंस, जान लें ये आसान तरीका

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 03 Mar 2023 05:14 PM IST
सार

यदि आप अब तक अपने SBI अकाउंट बैलेंस को ऑनलाइन चेक करना नहीं जानते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको मिस्ड कॉल और एसएमएस के जरिए बैलेंस चेक करने के आसान तरीके बताने वाले हैं।

विज्ञापन
How to check SBI account balance via missed call number and SMS
भारतीय स्टेट बैंक - फोटो : Istock

    विस्तार

    भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के यूजर्स के लिए उनके अकाउंट की शेष राशि की जांच करने के कई तरीके हैं। वे ऑनलाइन रास्ता अपना सकते हैं और एप या वेबसाइट के माध्यम से एसबीआई अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं। साथ ही आप बैलेंस चेक करने के लिए मिस्ड कॉल, एसएमएस और एटीएम विकल्प भी चुन सकते हैं। इस तरह आप बैंक की लंबी-लंबी लाइन से बच सकते हैं। यदि आप अब तक अपने एसबीआई अकाउंट बैलेंस को ऑनलाइन चेक करना नहीं जानते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको मिस्ड कॉल और एसएमएस के जरिए बैलेंस चेक करने के आसान तरीके बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं।

    मिस्ड कॉल के माध्यम से आप अपने एसबीआई अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से अपने बैंक के नंबर पर एक मिस्ड कॉल करना होगा। आप मिस्ड कॉल सुविधा से बैलेंस के साथ-साथ अपने अकाउंट का मिनी स्टेटमेंट भी देख सकते हैं। बैलेंस चेक करने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से अपने बैंक के नंबर 09223766666 पर एक मिस्ड कॉल करना है। थोड़ी देर में ही आपको बैंक की तरफ से एक मैसेज प्राप्त होगा।

    विज्ञापन

    इस मैसेज में आपको आपके अकाउंट बैलेंस से संबंधित जानकारी मिल जाएगी। वहीं मिनी स्टेटमेंट देखने के लिए आपको 09223866666 नंबर डायल करना है। ध्यान दें कि यह सेवा सिर्फ उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध है जो एसबीआई में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर रखते हैं। यदि आपने अपने अकाउंट के साथ अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं किया है, तो आपको अपने बैंक शाखा में जाकर अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करना होगा। इसके बाद आप इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें