Holi Sale 2023: स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक, इन साइट्स पर मिल रहा शानदार ऑफर, देखें पूरी डिटेल्स
यदि आप स्मार्टफोन या लैपटॉप खरीदने के लिए सेल का इंतजार कर रहे थे, तो यह आपके लिए सही समय है। इसके अलावा, आईफोन, मैकबुक या किफायती स्मार्टफोन, वियरेबल्स जैसे कई डिवाइस पर अच्छा डिस्काउंट देखने मिल रहा है।

विस्तार
होली का त्योहार नजदीक है और इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड अपनी बिक्री के साथ रंगों का त्योहार मना रहे हैं। ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन और फ्लिपकार्ट ने भी होली 2023 के लिए अपनी होली सेल (Holi Sale 2023) की घोषणा कर दी है। यदि आप स्मार्टफोन या लैपटॉप खरीदने के लिए सेल का इंतजार कर रहे थे, तो यह आपके लिए सही समय है। इसके अलावा, आईफोन, मैकबुक या किफायती स्मार्टफोन, वियरेबल्स जैसे कई डिवाइस पर अच्छा डिस्काउंट देखने मिल रहा है। चलिए जानते हैं होली सेल में आपको क्या-क्या फायदे मिलने वाले हैं।
3 मार्च से शुरू होकर 5 मार्च तक चलने वाली इस सेल में ग्राहकों को कई आकर्षक छूट का लाभ मिल सकता है। इस सेल में 100,000 से अधिक डिवाइस को उपलब्ध किया गया है। कंपनी के अनुसार, ग्राहक विभिन्न प्रकार की वस्तुओं पर 80% छूट का आनंद ले सकते हैं, जिनमें एपल आईफोन और एयरपॉड्स जैसे शानदार गैजेट और कई अन्य डिवाइस शामिल हैं।
सेल में iPhone 13 और आईफोन 14 पर भारी छूट मिल रही है। आईफोन 13 की मूल कीमत 61,999 रुपये है, लेकिन इसे सिर्फ 59,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। साथ ही ग्राहक नए iPhone 13 के लिए अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके अतिरिक्त 23,000 रुपये तक की छूट भी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं 71,999 रुपये कीमत वाला आईफोन 14, 67,999 रुपये में उपलब्ध है।
होली के त्योहार का जश्न मनाने के लिए, अमेजन इंडिया ने भी होली सेल शुरू कर दी है। अमेजन ने क्यूरेटेड होली शॉपिंग स्टोर सेल Amazon Holi Sale 2023 की शुरुआत कर दी है। इस सेल में लैपटॉप, वियरेबल्स और अमेजन डिवाइस सहित अन्य सामानों पर शानदार छूट दी जा रही है। सेल में ग्राहक क्रॉक्स, फेरेरो रोचर, फॉसिल जैसे अन्य टॉप ब्रांडों से होली के आवश्यक सामानों पर 70% तक की बचत कर सकते हैं।