काम की बात: आधार कार्ड असली है या नकली, घर बैठे अपने स्मार्टफोन से ऐसे चेक करें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 02 Dec 2023 03:39 PM IST
सार

पहचान पत्र के तौर पर आज पूरे देश में आधार कार्ड (Aadhaar card) का इस्तेमाल हो रहा है। सिम कार्ड लेने से लेकर कॉलेज में एडमिशन और बैंक खाता खोलने तक में आधार का इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आधार को कैसे वेरिफाई किया जा सकता है।

How to check aadhar is fake or real know how to verify the aadhar card
how to check aadhar is fake or not - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    पहचान पत्र के तौर पर आज पूरे देश में आधार कार्ड (Aadhaar card) का इस्तेमाल हो रहा है। सिम कार्ड लेने से लेकर कॉलेज में एडमिशन और बैंक खाता खोलने तक में आधार का इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आधार को कैसे वेरिफाई किया जा सकता है।

    उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कि आप एक मकान मालिक हैं और आपके यहां कोई किरायदार आता है जो पहचान पत्र के तौर पर आपको अपना आधार कार्ड देता है तो आप उसे कैसे चेक करेंगे वह आधार असली है या नहीं? आप बहुत ही आसानी से आधार कार्ड की पहचान कर सकते हैं। यह काम आप अपने फोन से भी कर सकते हैं। इसके दो तरीके हैं। पहला तरीका क्यूआर कोड स्कैनर और दूसरा UIDAI की साइट वाला है।

    सभी आधार कार्ड पर एक क्यूआर कोड होता है जो कि आधार के राइट साइड में होता है। इस क्यूआर कोड को स्कैन करने पर आधार पर दी गई पूरी जानकारी दिखती है। किसी भी क्यूआर कोड स्कैनर या गूगल लेंस एप से आधार कार्ड के क्यूआर कोड को स्कैन करें।

    यदि क्यूआर कोड काम नहीं कर रहा है या फिर कोड स्कैन करने पर सामने आई जानकारी आधार कार्ड पर दी गई जानकारी से मेल नहीं खाती है तो इसका मतलब है कि कुछ गड़बड़ है। इसके अलावा असली आधार कार्ड पर एक होलोग्राम स्टीकर भी होता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें