Action: WhatsApp ने अक्तूबर में भारत में बैन किए 75 लाख अकाउंट, यहां जानें कारण और बचने का तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 02 Dec 2023 01:46 PM IST
सार

WhatsApp अकाउंट पर बैन प्राइवेसी और पॉलिसी के उल्लंघन को लेकर लगता है। यदि किसी अकाउंट से लोगों को आपत्तिजनक मैसेज भेजे जा रहा हैं या फिर स्पैम मैसेज भेजे जा रहे हैं तो इस तरह के अकाउंट को बैन किया जा सकता है।

WhatsApp bans over 75 lakhs bad accounts in India in Oct 2023
Whatsapp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Meta के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp ने भारत में एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए 75 लाख अकाउंट बैन किए हैं। WhatsApp ने यह कार्रवाई नए आईटी कानून के तहत अक्तूबर महीने में किया है।

    मेटा ने कहा है कि 1-31 अक्तूबर के बीच भारत में कुल 7,548,000 WhatsApp अकाउंट बैन किए गए हैं। इनमें से 1,919,000 यूजर्स की शिकायत से पहले ही बैन किए गए हैं।

    व्हाट्सएप को अक्तूबर 2023 में WhatsApp अकाउंट्स को लेकर 9,063 शिकायतें मिली थीं। हर महीने व्हाट्सएप यह रिपोर्ट जारी करता है जिसमें उस महीने बैन हुए अकाउंट की जानकारी होती है।

    क्यों लगता है बैन?

    WhatsApp अकाउंट पर बैन प्राइवेसी और पॉलिसी के उल्लंघन को लेकर लगता है। यदि किसी अकाउंट से लोगों को आपत्तिजनक मैसेज भेजे जा रहा हैं या फिर स्पैम मैसेज भेजे जा रहे हैं तो इस तरह के अकाउंट को बैन किया जा सकता है।

    बता दें कि इससे पहले सितंबर में WhatsApp ने भारत में 71.1 लाख अकाउंट बैन किए हैं। ये सभी अकाउंट आईटी कानून के तहत बैन किए गए हैं। शिकायतों के आधार पर WhatsApp हर महीने यह कार्रवाई करता है और महीने के अंत में यूजर सेफ्टी रिपोर्ट जारी करता है।

    आपका भी अकाउंट बैन हो सकता है

    2021 में नए आईटी नियम आने के बाद व्हाट्सएप हर महीने शिकायत अपील की रिपोर्ट जारी करता है। इसमें स्पैम, न्यूडिटी आदि को लेकर शिकायतें शामिल होती हैं। यदि आप भी अपने व्हाट्सएप अकाउंट से इस तरह की कोई भी गतिविधि करते हैं तो आपका भी अकाउंट बैन हो सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें