काम की बात: बिना नंबर सेव किए WhatsApp पर चैट कैसे करें, बहुत आसान है तरीका
व्हाट्सएप में चैटिंग के दौरान सबसे बड़ी समस्या नए या अनजान नंबर से चैटिंग करने में होती है। आज हम आपको बिना नंबर सेव किए WhatsApp पर चैट करने का सबसे आसान तरीका बताएंगे।

विस्तार
WhatsApp का इस्तेमाल आज पूरी दुनिया में करीब दो अरब से अधिक लोग कर रहे हैं। केवल भारत में करीब 56 करोड़ लोग WhatsApp इस्तेमाल कर रहे हैं। व्हाट्सएप में चैटिंग के दौरान सबसे बड़ी समस्या नए या अनजान नंबर से चैटिंग करने में होती है। आज हम आपको बिना नंबर सेव किए WhatsApp पर चैट करने का सबसे आसान तरीका बताएंगे।
नंबर सेव किए बिना WhatsApp पर चैट कैसे करें?
सबसे पहले आपको बता दें कि आपको इसके लिए किसी थर्ड पार्टी एप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। आप बहुत ही आसानी से यह काम कर सकते हैं।
- सबसे पहले अपने व्हाट्सएप एप को अपडेट करें।
- इसके बाद चैट सेक्शन में जाएं और न्यू चैट पर क्लिक करें।
- अब उस नंबर को टाईप करें जिससे आप चैट करना चाहते हैं।
- नंबर टाईप करते ही आपको नीचे की ओर उस नंबर का व्हाट्सएप अकाउंट दिखने लगेगा।
- अब उस पर टैप करें और चैट करें।
दूसरा तरीका यह है कि जिस नंबर से आप चैट करना चाहते हैं उस नंबर को टाईप करके खुद को WhatsApp पर मैसेज करें और फिर उस नंबर टैप करते ही उसका चैट खुल जाएगा। इसके बाद आप आसानी से बिना नंबर सेव किए चैटिंग कर सकेंगे।