Google Pay: डेबिट कार्ड के बिना यूपीआई पिन कैसे बदलें, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
सार
नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत आधार कार्ड की मदद से यूपीआई अकाउंट बनाए जा सकते हैं और आधार कार्ड की मदद से ही यूपीआई पिन को भी बदला जा सकता है। आइए जानते हैं....
विज्ञापन

विस्तार
Google Pay का इस्तेमाल आप यूजर्स बिना डेबिट कार्ड भी कर सकते हैं। आप Google Pay के यूपीआई पिन को भी बिना डेबिट कार्ड डिटेल के बदल सकते हैं। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत आधार कार्ड की मदद से यूपीआई अकाउंट बनाए जा सकते हैं और आधार कार्ड की मदद से ही यूपीआई पिन को भी बदला जा सकता है। आइए जानते हैं....
- यदि आपके फोन में गूगल पे एप पहले से इंस्टॉल है तो ठीक है वरना प्ले-स्टोर या एप स्टोर से इसे डाउनलोड करें।
- अब एप को ओपन करें।
- एप ओपन करते ही आपको verify using Debit/ATM card और verify using Aadhar दो ऑप्शन मिलेंगे।
- इनमें से Aadhar को चुनें।
- अब अपने आधार नंबर के पहले चार अकों को एंटर करें।
- उसके बाद पिन सेटअप करने का ऑप्शन आएगा।
- आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भी आएगा जिसे वेरिफाई करके आप पिन को बदल सकेंगे।
- इसी तरह आप आधार की मदद से नया यूपीआई अकाउंट भी बना सकेंगे।
और पढ़ें...
- X TV App: एलन मस्क जल्द लॉन्च करेंगे टीवी एप, यूट्यूब से मुकाबले की है तैयारी
- Digital Police: घर बैठे होगी FIR, चोरी की भी कर सकते हैं शिकायत, जानें विस्तार से
- Shutdown: गूगल ने किया कंफर्म, इस दिन बंद हो जाएगा Google Podcasts, जानें डिटेल
- CERT-In: गूगल क्रोम को लेकर जारी हुआ अलर्ट, खतरे से खाली नहीं है यूज करना, एक गलती पड़ेगी भारी