WhatsApp Update: अब स्टेटस पर एड कर सकेंगे म्यूजिक, यह है तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Apr 2025 04:08 PM IST
सार

WhatsApp का यह नया फीचर उन यूजर्स के लिए बेहद रोमांचक है, जो अपने स्टेटस को ज्यादा इंटरैक्टिव और एंगेजिंग बनाना चाहते हैं। अब आप अपनी पसंदीदा धुनों के साथ अपनी भावनाएं शेयर कर सकते हैं, चाहे वह कोई गाना हो, रोमांटिक म्यूजिक हो या मोटिवेशनल ट्रैक।

विज्ञापन
How to add your favourite music to WhatsApp status step by step process
Add Music to Your WhatsApp Status - फोटो : blog.whatsapp

    विस्तार

    WhatsApp ने एक नया फीचर लॉन्च किया, जिससे यूजर्स टेक्स्ट, फोटो या वीडियो स्टेटस में 15 सेकंड तक का म्यूजिक जोड़ सकते हैं, हालांकि यह फीचर पहले से ही इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे अन्य मेटा-प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध था और अब इसे पूरी दुनिया के WhatsApp यूजर्स के लिए जारी किया गया है।

    यह सुविधा WhatsApp के "Updates" सेक्शन में मिलेगी।यूजर्स अपने स्टोरी स्टेटस में म्यूजिक जोड़ सकते हैं जो 24 घंटे तक लाइव रहेगा।फोटो स्टेटस में 15 सेकेंड तक का ऑडियो जोड़ा जा सकता है।वीडियो स्टेटस में 60 सेकेंड तक का म्यूजिक जोड़ा जा सकता है।WhatsApp के अनुसार, म्यूजिक लाइब्रेरी में लाखों गाने उपलब्ध हैं, जिन्हें यूजर्स अपने स्टेटस में जोड़ सकते हैं।WhatsApp ने यह भी पुष्टि की है कि स्टेटस अभी भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेगा, जिससे कंपनी भी इसे एक्सेस नहीं कर सकेगी।

    विज्ञापन

    WhatsApp खोलें और नीचे दिए गए "Updates" बटन पर क्लिक करें।"Add Status" विकल्प चुनें और तय करें कि आप टेक्स्ट, वॉइस, इमेज या वीडियो जोड़ना चाहते हैं। आप कैमरे से नई फोटो/वीडियो भी कैप्चर कर सकते हैं।मीडिया सिलेक्ट करने के बाद, ऊपर दिए गए म्यूजिक आइकन पर क्लिक करें।"Popular in India" लिस्ट से गाना चुनें या खुद कोई खास गाना सर्च करें।पसंदीदा गाना चुनने के बाद, "Done" पर क्लिक करें।अब स्क्रीन के नीचे दाईं ओर दिए गए हरे आइकन पर टैप करें और म्यूजिक के साथ अपना स्टेटस पब्लिश करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें